प्राध्यापकों के प्रोन्नति मामले को जल्द निपटाएं : राज्यपाल
दुमका : राजभवन में गुरुवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से एसकेएमयू के कुलपति प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन
By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Jan 2018 08:29 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jan 2018 08:29 PM (IST)
दुमका : राजभवन में गुरुवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से एसकेएमयू के कुलपति प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय स्थापना दिवस में आने के लिए धन्यवाद दिया। मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने कुलपति को विवि के विकास की गति को बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा कि उन कार्यों को कार्यरूप दिया जाए जिसकी प्राथमिकता उनके स्तर से तय की गई है। उन्होंने शिक्षकों की प्रोन्नति के मामले को जल्द निपटाने को कहा। इसके उपरांत राज्यपाल राजमहल के लिए रवाना हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें