Move to Jagran APP

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज दुमका में

दुमका : सूबे की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू अपने एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को दुमका पहुंच रही ह

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Jun 2018 07:43 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jun 2018 07:43 PM (IST)
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज दुमका में
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज दुमका में

दुमका : सूबे की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू अपने एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को दुमका पहुंच रही हैं। वे हूल दिवस पर इंडोर स्टेडियम में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की ओर से होने आयोजन में शामिल होकर समारोह को संबोधित करेंगी। हालांकि देर शाम तक जिला प्रशासन की ओर से उनके आगमन की कोई अधिकृत सूचना जारी नहीं की गई लेकिन प्रशासनिक स्तर से आगमन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

loksabha election banner

विश्वविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल हवाई अडडे से सीधे राजभवन आएंगी और कुछ देर विश्राम करने के बाद 11 बजे इंडोर स्टेडियम में हूल दिवस पर होनेवाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। करीब डेढ़ बजे तक वे यहां पर रहेंगी और उसके बाद राजभवन लौट जाएंगी। वहां थोड़ी देर रूकने के बाद रांची के लिए रवाना हो जाएंगी। समारोह में सूबे की मंत्री लुईस मरांडी, राज पलिवार, रणधीर ¨सह के पदम श्री अशोक भगत भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.