Move to Jagran APP

बासुकीनाथ पहुंचीं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को बासुकीनाथ में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 01:02 PM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 01:22 PM (IST)
बासुकीनाथ पहुंचीं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू
बासुकीनाथ पहुंचीं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

दुमका/बासुकीनाथ, जेएनएन। राजकीय श्रावणी मेला के 18वें दिन झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंगलवार को बासुकीनाथ पहुंचीं। बासुकीनाथ स्थित वन विभाग के विश्रामागर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वे बासुकीनाथ मंदिर परिसर पहुंचीं। यहां उन्हें पंडित सारंग बाबा, जितेंद्र झा, कुंदन झा, संजय झा गुडूस, पलटू बाबा, उज्ज्वल झा, पंडा धर्मरक्षिणी सभा अध्यक्ष मनोज पंडा, यमुना बाबा सहित 11 सदस्यीय पंडितों के दल ने स्वस्तिवाचन पाठ उपरांत संकल्प कराया।

prime article banner

राज्यपाल को बासुकीनाथ मंदिर परिसर के मंझला खंड में अरघा व्यवस्था के माध्यम से भोलेनाथ, माता पार्वती, माता काली, शत्रु संहारिणी माता की विधिवत षोडशोपचार पूजन व वैदिक आरती कराई गई।

इस मौके पर उपायुक्त मुकेश कुमार, एसपी किशोर कौशल, एसडीओ राकेश कुमार, मंदिर प्रभारी सह सीओ विकास त्रिवेदी, एसडीपीओ अनिमेष नथानी, डीएसपी श्रीराम शामद, बीडीओ राजेश डुंगडुंग, संजय दास, शिशिर सिंह, इंस्पेक्टर विष्णुदेव चौधरी सहित जिले के कई पदाधिकारी मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.