Move to Jagran APP

संताल परगना को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करे सरकार

बासुकीनाथ : संताल परगना को सुखाड़ क्षेत्र घोषित कराने के लिए कांग्रेस ने शनिवार को जरमुंडी में विशाल रैली सह पदयात्रा निकाली। कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित किसानों और ग्रामीणों की यह विशाल रैली बजरंगबली मोड़ से प्रारंभ होकर जरमुंडी प्रखंड कार्यालय के प्रांगण तक पहुंची और विशाल जनसभा में तब्दील हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 06:55 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 06:55 PM (IST)
संताल परगना को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करे सरकार
संताल परगना को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करे सरकार

बासुकीनाथ : संताल परगना को सुखाड़ क्षेत्र घोषित कराने के लिए कांग्रेस ने शनिवार को जरमुंडी में विशाल रैली सह पदयात्रा निकाली। कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित किसानों और ग्रामीणों की यह विशाल रैली बजरंगबली मोड़ से प्रारंभ होकर जरमुंडी प्रखंड कार्यालय के प्रांगण तक पहुंची और विशाल जनसभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह विधायक डॉ. आलमगीर आलम ने मौजूदा केंद्र और राज्य सरकारों को किसानों और गरीबों के लिए जनविरोधी बताया। उन्होंने कहा कि पूंजीपत्तियों के हित में कार्य करनेवाली भाजपानीत सरकार से आम जनता त्रस्त है। उन्होंने जनता से इस सरकार को   उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि पूरे राज्य में सुखाड़ की विकराल स्थिति कायम है और केंद्र एवं राज्य की सरकारें बहरी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसी बहरी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि राम के भरोसे सत्ता की चौखट पर आई यह सरकार खोखले विकास के नाम पर पूरे देश में लूट मचाई हुई है और झूठे वादों के सहारे चल रही है। ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि अनावृष्टि के कारण संताल परगना के किसान सुखाड़ जैसी भयावह स्थिति का सामना कर रहें हैं। किन्तु सरकार गहरी कुंभकर्णी ¨नद्रा में है। सरकार को होश में लाने के लिए जगाने की जरूरत है। सरकार गरीब किसानों को अविलंब राहत दे और रबी फसल के लिए मुफ्त बीज, खाद और बिजली की व्यवस्था तुरंत मुहैया कराए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष और वर्तमान मौसम की फसल बीमा की राशि के साथ, नुकसान हुए फसलों की क्षतिपूíत राशि का अविलंब भुगतान करने की मांग राज्य सरकार से की। मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने भाजपा  सरकार को उद्योगपतियों का समर्थक बताते हुए कहा कि नोट बंदी भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी है। काला धन वापस लाने और प्रत्येक भारतीयों के खाते में 15 लाख रुपया जमा कराने का वादा करनेवाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार अपने वादे से विफल रही। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर ¨सह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष श्यामसुंदर मोदी ने किया। इसके अलावा कार्यक्रम को बासुकीनाथ नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अमित कुमार, छोटू साह, वरीय कांग्रेसी सुजीत कुमार ¨सह, सीताराम मंडल रजनीकांत झा, मुकेश यादव, श्यामसुंदर मोदी, अमरलता ¨सह सहित अन्य ने भी सम्बोधित किया। मौके पर बासुकीनाथ नगर पंचायत के वार्ड पार्षद प्रत्याशी मिथलेश कुमार मिश्र, छोटू मिश्र ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा।

loksabha election banner

राज्यपाल के नाम 12 सूत्री स्मारपत्र सौंपा

प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर मोदी द्वारा राज्यपाल के नाम जरमुंडी बीडीओ कुंदन भगत को एक 12 सूत्री स्मार पत्र भी सौंपा। जिसमें संताल परगना क्षेत्र को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करते हुए किसानों को राहत देने की मांग की गई है।

इस मौके पर जोनल को-ऑíडनेटर सुल्तान अहमद, जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर ¨सह, देवघर जिलाध्यक्ष मन्नूम संजय, झारखंड प्रदेश आदिवासी सेल के अध्यक्ष डॉक्टर सुशील मरांडी, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष अरबी खातून, दुमका जिला प्रभारी फैयाज कैसर, जिला महासचिव महेश राम चंद्रवंशी, रमनीकांत झा, कुंदन पत्रलेख, संताल परगना मीडिया प्रभारी संजीत ¨सह, शिकारीपाड़ा विधानसभा  प्रभारी  लक्ष्मण तिवारी, जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर मोदी, बासुकीनाथ नगर अध्यक्ष रोहित कुमार, सत्या कुमार, युवा नेता भरत कापरी, तालझारी अध्यक्ष मुकेश यादव, प्रखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष अमरलता ¨सह सहित दर्जनों अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.