कमाने के लिए मिजोरम जा रहे गोड्डा के युवक की मौत
दुमका : कमाने के लिए मिजोरम जा रहे बाइक सवार चुंडा मरांडी व चालक शुक्रवार की रात ढा
दुमका : कमाने के लिए मिजोरम जा रहे बाइक सवार चुंडा मरांडी व चालक शुक्रवार की रात ढाका मोड़ के समीप पिकअप वैन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार की देर रात में ही इलाज के क्रम में 31 वर्षीय चुंडा की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया।
गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के सुसनी गांव का चुंडा काम के सिलसिले में मिजोरम जाने के लिए घर से निकला। गांव का संतोष मुर्मू उसे अपनी बाइक से छोड़ने के लिए दुमका आ रहा था। मोड़ के पास सामने से आती पिकअप वैन में बाइक में ठोकर मार दी। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद वैन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। रात को इलाज के क्रम में चुंडा की मौत हो गई, वहीं साथी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिजनों की माने तो पहली बार कमाने के लिए घर से मिजोरम जा रहा था। रास्ते में वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे दो लड़की व पत्नी को छोड़ गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिया।