महासम्मेलन में होगा गोड्डा सीट का फैसला
दुमका : लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को पार्टी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर ¨सह ने कहा कि गोड्डा सीट का फैसला 13 फरवरी को देवघर में होनेवाले महा सम्मेलन में होगा। इस दिन तय हो जाएगा कि यह सीट किसके खाते में जाएगी।
दुमका : लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को पार्टी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर ¨सह ने कहा कि गोड्डा सीट का फैसला 13 फरवरी को देवघर में होनेवाले महा सम्मेलन में होगा। इस दिन तय हो जाएगा कि यह सीट किसके खाते में जाएगी। भाजपा सरकार की नाकामी, तीन राज्य में मिली जीत और राहुल गांधी के सफल नेतृत्व की वजह से कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। महासम्मेलन को झारखंड के प्रभारी आरपीएन ¨सह समेत राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के कई नेता संबोधित करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं की भावना को गंभीरता से सुनने के बाद कहा कि उनकी भावना को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से अवगत कराया जाएगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता अनुशासित हैं और राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर से मिलनेवाले हर निर्देश का पालन करेंगे। परन्तु गठबंधन के सभी घटक को भी आपसी सहयोग की भावना दिखानी होगी। कार्यकर्ता कभी पीछे रहनेवाले नहीं हैं। महा सम्मेलन में दुमका से करीब पांच हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. सुशील मरांडी ने कहा कि चुनावी समर में अपनी पूरी तैयारी रखनी है। देवघर में उपस्थिति एतिहासिक होगी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव दीपिका पांडेय ¨सह ने कहा कि चुनाव को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। महिलाओं ने भी हरसंभव सहयोग देने का मन बनाया है। मौके पर महेश राम चंद्रवंशी, मनोज अंबष्ठ, राजा मरांडी, शमशाद अंसारी, प्रेम साह, प्रतिमा ¨सह, अशरफ कमाल व संजीत ¨सह आदि मौजूद थे।