Move to Jagran APP

सादगी के साथ मनाया जा रहा गणेश महोत्सव

पारंपरिक रूप से प्रतिमा स्थापित कर स्थानीय हटिया मैदान में सादगी के साथ गणेश महोत्सव की शुरुआत शनिवार को हुई। देर शाम पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बप्पा के दर्शन किए। गणेश महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष रविकंचन जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के दिशा निर्देश का पालन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 05:53 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 05:53 PM (IST)
सादगी के साथ मनाया जा रहा गणेश महोत्सव
सादगी के साथ मनाया जा रहा गणेश महोत्सव

संवाद सहयोगी, हंसडीहा :

loksabha election banner

पारंपरिक रूप से प्रतिमा स्थापित कर स्थानीय हटिया मैदान में सादगी के साथ गणेश महोत्सव की शुरुआत शनिवार को हुई। देर शाम पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बप्पा के दर्शन किए। गणेश महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष रविकंचन जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के दिशा निर्देश का पालन किया जा रहा है। श्रद्धालु बाहर से ही मूर्ति का दर्शन कर और सुबह-शाम की आरती में शामिल हो सकेंगे। बताया कि इस वर्ष सात दिनों के गणपति महोत्सव की जगह तीन दिनों का महोत्सव मनाया जा रहा है। इस बार गणेश महोत्सव के दौरान होने वाले श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन भी रद कर दिया गया। समिति ने लोगों से पूजा और दर्शन के समय पवित्रता और स्वच्छता का ध्यान रखते हुए शारीरिक दूरी का पालन करने का आग्रह किया है। पूजा के दौरान समिति के सूरज साह, पंकज जायसवाल, टिकू सिंह व बिट्टू काफी सक्रिय दिखे। समस्त पूजन कार्य पंडित रतिकांत झा द्वारा सम्पन्न कराया गया। गणपति की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को सादगी के साथ किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.