विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपति चार नाबालिग बाल सुधार गृह से फरार Dumka News

By Edited By:
Published: Thu, 20 Jun 2019 07:01 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 12:14 PM (IST)

child improvement house. झारखंड के दुमका में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपति चार नाबालिग बाल सुधार गृह से फरार हो गए हैं।

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपति चार नाबालिग बाल सुधार गृह से फरार Dumka News
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपति चार नाबालिग बाल सुधार गृह से फरार Dumka News

दुमका, जागरण संवाददाता। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हिजला गांव स्थित बाल सुधार गृह सह संप्रेक्षण गृह से बुधवार की रात दिग्घी सामूहिक कांड में शामिल चार बाल अपराधी शौचालय में सेंध लगाकर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह जब पदाधिकारियों ने बच्चों की गिनती की तो चार कम निकले। सभी की उम्र 14 से 18 साल है। सभी की बरामदगी के लिए एसपी ने टीम बनाई है। फरार सभी के नाबालिगों के खिलाफ चाइल्ड कोर्ट में केस चल रहा है। इनमें से एक 14 वर्ष से कम आयु का है, उसका मामला जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में चल रहा है।

सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले में दस जून को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने 11 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाल सुधार गृह के गृहपति दिनेश महतो ने बताया कि बुधवार की रात चारों बाल बंदियों ने पहले शौचालय में सेंधमारी की। इसके बाद बेंच लगाकर उसके सहारे दीवार फांदकर भाग गए। सुबह गिनती के दौरान जब संख्या कम पाई गई तो छानबीन में चार बंदियों के भागने का पता चला। गृहपति ने बताया कि जिस कमरे में चारों रह रहे थे, उससे अटैच शौचालय है। सभी ने उसकी ईंट निकाली और कमरे से बाहर आ गए। चारदीवारी से टेबल व बेंच लगाकर उसपर चढ़कर कपड़े से तार का बाड़ा पकड़ कर दीवार फांद कर फरार हो गए।

सीसीटीवी के फुटेज को देखने से पता चला है कि रात के 2.30 बजे वे बेंच लगा रहे थे। गृहपति दिनेश महतो ने बताया कि एक आरोपित को छोड़कर तीन एक साल पहले भी सुधार गृह से भागे थे, लेकिन बाद में वापस आ गए। सूचना मिलने पर जेजेबी के प्रधान मजिस्ट्रेट ने बाल सुधार गृह जाकर बाल बंदियों के भागने के बारे में छानबीन की है। एसपी व एसडीओ भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि चार बाल बंदियों के निकलने की सूचना पर विभिन्न बसों एवं अन्य वाहनों में जांच अभियान चलाया गया पर कोई भी बंदी हाथ नहीं आया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती ने बताया कि इस मामले में गृहपति दिनेश महतो को शोकॉज किया गया है। तैनात सभी गा‌र्ड्स को निलंबित करने की अनुशंसा की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फरार होने वाले सभी बाल बंदी
सामूहिक दुष्कर्म में शामिल थे। सभी का ट्रायल चल रहा था। सुबह अपनी बैरक से फरार हो गए। जांच टीम का गठन किया गया है। पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि किसकी लापरवाही से सभी भाग निकले। जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-वाईएस रमेश, पुलिस अधीक्षक, दुमका।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप