स्थापना दिवस समारोह का विरोध करेगा एकीकृत पारा शिक्षक संघ
बासुकीनाथ : जरमुंडी प्रखंड स्थित नगर भवन में शुक्रवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघ कि बैठक निवारण मंडल की अध्यक्षता में हुई।
बासुकीनाथ : जरमुंडी प्रखंड स्थित नगर भवन में शुक्रवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघ कि बैठक निवारण मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के सहदेव मंडल ने कहा कि राज्य की स्थापना दिवस पर मोर्चा के सदस्य शामिल नहीं होंगे और इस कार्यक्रम का पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की एक सूत्री मांग पर सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं करती है तो सरकार के सभी प्रकार के कार्यक्रमों का विरोध किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मांगन प्रसाद राव एवं अशोक कुमार यादव ने कहा कि सूबे में अधिकतर समय भारतीय जनता पार्टी का शासन काल रहा और पारा शिक्षकों की बहाली भी इसी सरकार के अधिनस्थ हुई। इसके साथ ही जिन राज्यों में पारा शिक्षकों की बहाली हुई उन राज्यों में पारा शिक्षकों को स्थाई एवं वेतनमान लागू कर दिया गया लेकिन अब तक झारखंड में पारा शिक्षकों का स्थाई वेतनमान लागू नहीं हुआ। कहा कि सरकार की इस उपेक्षापूर्ण नीति के कारण राज्य के पारा शिक्षक निराश हैं। पारा शिक्षकों ने मांग किया कि छत्तीसगढ़ की ही भांति झारखंड के पारा शिक्षकों का स्थायीकरण एवं वेतनमान लागू किया जाए। कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो रांची मोहराबादी मैदान में आयोजित राज्य स्थापना दिवस का एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा विरोध करेगी एवं 16 नवंबर से घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इस बैठक में मुख्य रूप से अशोक यादव, उमेश मंडल, मांगन राव, संजय कुमार मिश्र, पवन शर्मा, राजीव पत्रलेख, अनिल पत्रलेख, हिमांशु मिश्र, संजय यादव, जयकांत ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, अमरुद्दीन मिया, डब्ल्यू कुमार सिन्हा, मनोज कुमार, निवारण कुमार मंडल, मनोज कुमार, हीरालाल मिस्त्री सहित दर्जनों पारा शिक्षकों ने भाग लिया।