Move to Jagran APP

देश की सबसे पुरानी व विश्वनीय पार्टी है कांग्रेस: प्रो. मनोज

जिला कांग्रेस भवन दुमका में सोमवार को पार्टी का 136वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिला महासचिव प्रो. मनोज अंबष्ठ ने झंडा फहराकर इसकी शुरुआत की। इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 07:42 PM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 07:42 PM (IST)
देश की सबसे पुरानी व विश्वनीय पार्टी है कांग्रेस: प्रो. मनोज
देश की सबसे पुरानी व विश्वनीय पार्टी है कांग्रेस: प्रो. मनोज

जागरण संवाददाता, दुमका: जिला कांग्रेस भवन दुमका में सोमवार को पार्टी का 136वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिला महासचिव प्रो. मनोज अंबष्ठ ने झंडा फहराकर इसकी शुरुआत की। इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस मनाया। प्रो. मनोज अंबष्ठ ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी व विश्वनीय राजनीतिक पार्टी है। कहा कि देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कांग्रेस ने कई कुर्बानियां दी है। कांग्रेस की अगुवाई में देश में न सिर्फ प्रजातंत्र की बुनियाद मजबूत हुई है, बल्कि भारत की हनक पूरे विश्व के पटल पर कायम रही है।

loksabha election banner

मौके पर अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील मरांडी, जिला महासचिव महेश राम चंद्रवंशी, अरविद यादव, अरबी खातून, युगल किशोर सिंह गणेश, महबूब आलम, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष छवि बागची, सत्यनारायण यादव नगर अध्यक्ष मो. अली इमाम, सागेन मुर्मू, मौसम, सरफराज, कुंदन पत्रलेख, रोहित रंजन, वारिस मुर्मू, सुबोध मंडल, सुनील किस्कू, दशरथ मंडल, नॉवेल, नीलू रजक, अमन, अमरजीत समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

-----------

देश के लिए बलिदान देने में आगे रही है कांग्रेस

संस, रामगढ़: प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रखंड अध्यक्ष बारिश मुर्मू की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। बारिश मुर्मू ने कहा कि देश के लिए बलिदान करने के मामले में कांग्रेस पार्टी सबसे ऊपर है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार द्वारा एक वर्ष में किए गए कार्याें की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया। मौके पर रामकल्याण राय, रामप्रसाद पंडित, गोपाल मंडल, कन्हाई साह, रविलाल किस्कु, किशुन मुर्मू, चुंडा मरांडी, रामविलास मुर्मू समेत अन्य लोग मौजूद थे।

-------------------

कांग्रेस की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

संस, चिकनियां: जामा प्रखंड कांग्रेस की ओर से जामा स्थित पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष प्रेमकुमार साह की अगुवाई में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मोमबत्ती जलाकर दिवंगत सभी कांग्रेसी नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही आजादी की लड़ाई में शहीद सभी वीर सपूतों को भी याद किया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रेम साह ने कहा कि कांग्रेस है तो देश है और देश है तो कांग्रेस है। कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। मौके पर प्रीतम मंडल, जय मुर्मू, कलाम अंसारी, सरयू राणा, अभयकांत यादव, भीखू मोहली, अकबर भाट, रामनाथ दर्वे, राजू साह, देवीशल हांसदा, चिता देवी, गीता देवी, मालती देवी, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद हैदर, गुड्डू पंडित, सलीम मुर्मू, मंटू सोरेन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.