पांच जुआरी धराए, 45 हजार रुपया बरामद
सरैयाहाट सरैयाहाट थाना क्षेत्र के रौंधिया गांव स्थित रास मेला में मंगलवार की रात जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को पुलिस ने जुआ खेल सामग्री सहित करीब 45 हजार रुपये नगदी के साथ गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने सुरेश मंडल विनोद मंडल गोपाल मंडल अजय मंडल एवं कविंद्र मंडल को रंगेहाथ धर दबोचा।
सरैयाहाट : सरैयाहाट थाना क्षेत्र के रौंधिया गांव स्थित रास मेला में मंगलवार की रात जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को पुलिस ने जुआ खेल सामग्री सहित करीब 45 हजार रुपये नगदी के साथ गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने सुरेश मंडल, विनोद मंडल, गोपाल मंडल, अजय मंडल एवं कविंद्र मंडल को रंगेहाथ धर दबोचा। सभी जरमुंडी थाना के चोरखेदा गांव के रहनेवाले हैं। रात को रौंधिया गांव में रास मेला का आयोजन किया गया था। जिसमें भारी पैमाने पर जुआ चल रहा था। पुलिस ने दबिश देकर सभी को धर दबोचा, जबकि कई जुआरी भागने में सफल रहे।