बिना मास्क के धराए 30 चालकों से वसूला जुर्माना
कोविड 19 के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से जामा में प्रत्येक दिन मास्क जांच अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को भी दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर जामा थाना के सामने आत्मा के सहायक तकनीकी प्रबंधक नीरज पोद्दार के नेतृत्व में मास्क जांच अभियान चलाया गया।
संवाद सूत्र चिकनियां : कोविड 19 के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से जामा में प्रत्येक दिन मास्क जांच अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को भी दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर जामा थाना के सामने आत्मा के सहायक तकनीकी प्रबंधक नीरज पोद्दार के नेतृत्व में मास्क जांच अभियान चलाया गया। जिसमें दो पहिया एवं तीन पहिया 30 वाहन चालकों को बिना मास्क पहने वाहन चलाते पाया गया। नीरज ने बताया कि कुल 3090 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है और वाहन चालकों को कड़ी हिदायत दी गई है कि घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें। वहीं पैदल और साइकिल से सफर करने वाले को भी रोककर मास्क लगाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि जुर्माना में वसूल किये गए रुपये को प्रखंड नजारत में जमा कर दिया गया है। मौके पर एएसआई अनिल गुप्ता सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।