Move to Jagran APP

किसान मौसम आधारित खेती करें : उपायुक्त

किसानों से नए तकनीक के सहारे खेती करने की डीसी ने की अपील। इको पार्क से खेती के गुर सीखने की दी सलाह।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 06:30 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 06:30 PM (IST)
किसान मौसम आधारित खेती करें : उपायुक्त
किसान मौसम आधारित खेती करें : उपायुक्त

आत्मा परिसर में जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन

loksabha election banner

फोटो 021, 022

जागरण संवाददाता, दुमका : कृषि विभाग की ओर से सोमवार को आत्मा परिसर में जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को कई तरह की आवश्यक जानकारी दी गई।

किसानों को संबोधित करते हुए उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि लाखों किसानों को योजनाओं के जरिए आíथक सहायता दी जा रही है ताकि आíथक रूप से सशक्त होकर बेहतर आय अíजत कर सकें। यहां के किसान धान की खेती ही करते हैं। मौसम आधारित खेती करने की जरूरत है। धान की खेती के बाद खेत खाली रह जाता है जिसमें साग-सब्जी, दलहन जैसी फसलों का उत्पादन करने की जरूरत है। कहा कि 40 एकड़ जमीन में एग्रो पार्क का निर्माण किया गया है। जिसमें नई तकनीकी से फसलों का उत्पादन किया जा रहा है। कृषक इसे देखकर प्रोत्साहित होंगे व नई तकनीकी का उपयोग करे खेती करेंगे। कल्याण विभाग द्वारा भी आदिवासी किसानों के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही है। किसानों को नए तकनीक के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। किसानों को नई तकनीक का उपयोग करने के लिए अनुदान पर सामग्री दी जाती है।

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार काम कर रही है। प्रगतिशील किसान आगे आएं और अपने आसपास के कृषकों को उन्नत तकनीकों की जानकारी दें, ताकि वो भी आगे बढ़ सकें। सरकार की योजनाओं का गांव-गांव तक प्रचार प्रसार किया जाए। जिला परिषद उपाध्यक्ष असीम मंडल ने कहा कि यदि खेती के क्षेत्र में विकास करना है तो जंगल, जमीन और जल को बचाना होगा। आज जिला कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। नई तकनीक से खेती करने की जरूरत है। उपायुक्त ने कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। मौके पर अपर समाहत्र्ता सुनील कुमार, जिला योजना पदाधिकारी अरुण द्विवेदी व जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.