सब्जी की खेती कर समृद्ध हो सकते किसान
जरमुंडी प्रखंड के आत्मा भवन में चल रहे प्रवासी मजदूरों का दो दिवसीय सब्जी उत्पादन प्रशिक्षण मंगलवार को समापन हुआ। इसमे किसानों को वैज्ञानिक व आधुनिक पद्धति से सब्जी उत्पादन की जानकारी दी गई। आत्मा के उप परियोजना निदेशक संजय कुमार मंडल ने मजदूर व किसानों को खेत की तैयारी बीजोपचार सब्जी लगाने हेतु बिचड़ा प्रबंधन विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ: जरमुंडी प्रखंड के आत्मा भवन में चल रहे प्रवासी मजदूरों का दो दिवसीय सब्जी उत्पादन प्रशिक्षण मंगलवार को समापन हुआ। इसमे किसानों को वैज्ञानिक व आधुनिक पद्धति से सब्जी उत्पादन की जानकारी दी गई। आत्मा के उप परियोजना निदेशक संजय कुमार मंडल ने मजदूर व किसानों को खेत की तैयारी, बीजोपचार, सब्जी लगाने हेतु बिचड़ा प्रबंधन विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अक्षय कुमार ने किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। काठीकुंड के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्याम सुंदर सिंह ने प्रवासी मजदूरों एवं किसानों को खाद एवं उर्वरक प्रबंधन के अलावा रासायनिक खाद के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। तकनीकी प्रबंधक समरेंद्र कुमार सिन्हा ने आत्मा के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए किसानों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर मौजूद सहायक तकनीकी प्रबंधक नंदलाल मंडल, कृषक मित्र, प्रवासी मजदूर एवं किसान मौजूद थे।