वज्रपात से खेत में काम कर रहे किसान की मौत
शिकारीपाड़ा शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसडंगाल गांव में शनिवार को वज्रपात से 60 साल के किसान मोतीलाल किस्कू की मौत हो गई। मृतक भाजपा नेता ढेना हांसदा का बहनोई था। बताया जाता है कि मोतीलाल का जहां खेत है वहां पर एयरटेल का टॉवर भी लगा हुआ है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 06:02 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 06:02 PM (IST)
शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसडंगाल गांव में शनिवार को वज्रपात से 60 साल के किसान मोतीलाल किस्कू की मौत हो गई। मृतक भाजपा नेता ढेना हांसदा का बहनोई था। बताया जाता है कि मोतीलाल का जहां खेत है, वहां पर एयरटेल का टॉवर भी लगा हुआ है। दोपहर को वह खेत में काम कर रहा था, तभी अचानक बारिश होने लगी। वृद्ध ने पानी से बचने के लिए पेड़ की ओर भागने का प्रयास किया, इसी बीच टॉवर की वजह से वज्रपात हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें