डेढ़ दर्जन सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई
सरैयाहाट, दुमका : सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में गुरुवार को शि
सरैयाहाट, दुमका : सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में गुरुवार को शिक्षक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के कुल 18 शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को संबोधित कर कहा कि एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद भी शिक्षक में शिक्षा की अलख जगाने की लालसा बनी रहती है। कहा कि शिक्षक की भूमिका राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका रहती है। इन्हीं के प्रयासों से देश में महान सपूत बनते हैं। डिप्टी डीएसई सहरू टुडू ने कहा कि एक शिक्षक विद्यालय से सेवानिवृत होते हैं लेकिन घर और समाज से नहीं होते हैं। झाविमो नेता विजय कुमार तिवारी ने शिक्षक की परिभाषा को
ऐसे बयां किया कि सेवानिवृत शिक्षक गदगद हो गए। सेवा निवृत होने वाले शिक्षकों में उíमला जायसवाल, करूणा कुमारी, कमलाकांत यादव, सुरनाथ पांडेय, अवधेश राउत, चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा, मोनिका मरांडी, प्रयाग मंडल जयप्रकाश नारायण यादव, उपेंद्र पंजियारा, सुभद्रा कुमारी, चंपा देवी, महेश्वर राणा, बालकृष्ण चौधरी, राकेश रोशन सोरेन, गौरीशंकर यादव, मीना कुमारी एवं धनंजय कापरी शामिल हैं। इन सभी शिक्षकों को शॉल एवं धाíमक ग्रंथ देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन शिक्षक संजय कुमार ठाकुर द्वारा किया गया। मौके पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आगस्टीन हांसदा, शिक्षक नेता महेश्वर राणा, दिनेश यादव, सत्यनारायण यादव, कमलाकांत यादव, अशोक यादव, तारणी महामरीक, ¨बदु यादव, युगदेव यादव, निरोज मंडल, नंदलाल यादव, विनोद मंडल, जयप्रकाश मंडल, भुवनेश्वर कापरी, सुनैना कुमारी, गोपाल यादव, सुधा कुमारी, सविता कुमारी, घनश्याम मंडल, कर्णिका कुमारी सहित काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।