Move to Jagran APP

सदर अस्पताल में सुविधा नाम की चीज नहीं : हेमंत

दुमका : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को सदर अस्पताल में इलाजरत सिलेंडर फटने से घायल छात्राओं से मुलाकात की और उन्हें दी जा रही सुविधा की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और सुविधा के प्रति असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार को आवश्यक चीजों पर ध्यान नहीं है। यह किसी भी हालत में जिला का अस्पताल नहीं लगता है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 09:38 AM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 09:38 AM (IST)
सदर अस्पताल में सुविधा नाम की चीज नहीं : हेमंत
सदर अस्पताल में सुविधा नाम की चीज नहीं : हेमंत

दुमका : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को सदर अस्पताल में इलाजरत सिलेंडर फटने से घायल छात्राओं से मुलाकात की और उन्हें दी जा रही सुविधा की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और सुविधा के प्रति असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार को आवश्यक चीजों पर ध्यान नहीं है। यह किसी भी हालत में जिला का अस्पताल नहीं लगता है। सरकार का इस पर ध्यान नहीं है। बस भवन और सड़क बनाने में व्यस्त है। जब तक यह फासला दूर नहीं होगा, तब तक यहां के लोगों को स्वास्थ्य सेवा का समुचित लाभ मिलने वाला नहीं है।

loksabha election banner

सिविल सर्जन डॉ. अनंत कुमार झा ने बताया कि हादसे में झुलसे सभी सात लोग अब ठीक है। लगातार देखरेख की जा रही है। जल्द ही बर्न यूनिट काम करने लगेगा। तब तक आग से जलने वालों के लिए एक वार्ड तैयार किया गया है। हेमंत सीधे आइसीयू वार्ड गए और सिविल सर्जन से सुविधा विहीन वार्ड की जानकारी ली। सीएस ने बताया कि अभी आइसीयू को स्पेशल वार्ड की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। कई सारी सुविधाओं का अभाव है। जरूरत की चीज मिलने के बाद आइसीयू का रूप दे दिया जाएगा। बताया कि 20 से कैजुएलटी वार्ड भी काम करने लगेगा। इसमें गंभीर रूप से घायल लोगों को ही रखा जाएगा। मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाष ¨सह, रमेश कुमार, शिवा बास्की, कृष्णा देवी, छोटू चौरसिया आदि मौजूद थे।

पानी की टंकी से हटाएं बोर्ड

निरीक्षण के क्रम में लोगों ने शिकायत की कि अस्पताल के सामने पानी की टंकी पर एक निजी अस्पताल का बैनर लगा दिए जाने के कारण लोग वहां तक नहीं पहुंच पाते हैं। हेमंत ने इसके बारे में सिविल सर्जन से पूछा तो उन्होंने बताया कि बैनर हटाने का निर्देश दे दिया गया है। किसी भी हाल में अब टंकी पर किसी तरह का प्रचार प्रसार नही होने दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.