विद्यालय में शिक्षा की स्थिति दयनीय
सरैयाहाट : छात्र चेतना संगठन की प्रखंड इकाई द्वारा शनिवार को जिला कार्य समिति सदस्य जयकांत यादव के नेतृत्व में प्रखंड के मोहुरा गांव स्थित आदर्श उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला कार्य समिति सदस्य ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा की स्थिति काफी दयनीय है। जहां छात्र छात्राओं से साथ शिक्षा के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है।
सरैयाहाट : छात्र चेतना संगठन की प्रखंड इकाई द्वारा शनिवार को जिला कार्य समिति सदस्य जयकांत यादव के नेतृत्व में प्रखंड के मोहुरा गांव स्थित आदर्श उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला कार्य समिति सदस्य ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा की स्थिति काफी दयनीय है। जहां छात्र छात्राओं से साथ शिक्षा के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है। विद्यालय में शिक्षक की घोर कमी है। इस विद्यालय में करीब छह सौ छात्र छात्राएं हैं। जिसमें मात्र एक शिक्षक हैं। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जयप्रकाश पांडेय ने बताया कि एक शिक्षक पर पूरे विद्यालय का भार है। जिसमें पठन-पाठन कार्य में काफी परेशानी होती है। विद्यालय में चाहरदिवारी नहीं रहने के कारण अपराधियों एवं जुआरियों का अड्डा बना हुआ है।
निरीक्षण के दौरान संगठन के भोला यादव, ढेना सोरेन, हिमांशु शर्मा, मुन्ना सोरेन, रूबी कुमारी, नेहा कुमारी, सुमन कुमार, सचिन कुमार, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे।