बाइक की भिड़ंत में दुमका के प्रभारी समन्वयक समेत चार घायल
बासुकीनाथ जरमुंडी थानान्तर्गत बीआरसी के सामने शुक्रवार की देर शाम दो बाइक की टक्कर में चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायलों में देवघर पुरनदहा निवासी अभिषेक कुमार एवं वोलेंटियर सिकंदर कुमार वर्मा तथा दूसरे बाइक पर सवार देवघर चोपामोड़ के प्रदीप कुंवर एवं सोनारायठाढ़ी के गोविद कुमार राय घायल हो गए।
संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ: जरमुंडी थानान्तर्गत बीआरसी के सामने शुक्रवार की देर शाम दो बाइक की टक्कर में चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायलों में देवघर पुरनदहा निवासी अभिषेक कुमार एवं वोलेंटियर सिकंदर कुमार वर्मा तथा दूसरे बाइक पर सवार देवघर चोपामोड़ के प्रदीप कुंवर एवं सोनारायठाढ़ी के गोविद कुमार राय घायल हो गए। घायल अभिषेक ने बताया कि वह बाइक से देवघर जा रहा था की तेज गति से आ रही अनियंत्रित बाइक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलने के बाद जरमुंडी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। चारों घायलों को उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया। डा. प्रभात कुमार ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर किया। जख्मी में अभिषेक मंडल नेहरू युवा केंद्र देवघर में जिला समन्वयक के पद पर कार्यरत है। वह दुमका में अतिरिक्त प्रभार में है। अभिषेक और सिकंदर कुमार वर्मा एक ही बाइक पर सवार होकर दुमका से देवघर लौट रहे थे। इसी क्रम में एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई।