आम जनता को वाजिब हक दिलाना ही कर्तव्य : अरविंद
????? ????? ??? ?????? ???? ?????? ????????? ?????? ?????? ????? 31 ?? ?? ????? ??????? ??????? ??????? ?? ????????? ???? ??? ?? ???? ??? ??????? ?? ????? ????? ??? ????? ????? ???? ??? ????? ???????? ?? ???????? ??? ????? ????? ???? ????? ?? ????? ?? ??????? ??? ??? ?????? ?? ?????? ??? ???? ??????? ?? ??? ??????? ???? ???? ?????????? ?? ?? ???? ?????? ??? ?????
जागरण संवाददाता, दुमका: आगामी 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे आयुक्त अरविंद कुमार को शुक्रवार को जिले के अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी। इस दौरान डीसी राजेश्वरी बी और एसपी अंबर लकड़ा ने आयुक्त को बुके और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं अधिकारियों को संबोधित करते हुए आयुक्त ने कहा कि अपने 34 वर्षो की सेवा में एक ही लक्ष्य रहा कि जनता की सेवा करना है। इस दौरान जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को हल किया। अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कार्यो का निपटारा किया जो कि वर्षो से लंबित थे। कार्यकाल की कई उपलब्धियों में संताल परगना प्रमंडल और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी जिलों के सेवा नियमितीकरण प्रस्ताव को राजस्व, भूमि सुधार एवं निबंधन विभाग रांची भेज दिया गया है। कोडरमा में विस्थापित लोगों को चिन्हित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र दिलवाया। गोड्डा में उपायुक्त रहते रेल लाईन और अडानी पावर प्लांट का मामला सुलझाया। जरूरतमंद, गरीब,वंचित, शोषित को उनका वाजिब हक दिलाना ही मकसद रहा।
वहीं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त रोजश्वरी बी ने कहा कि आपका कुशल मार्गदर्शन जिला को प्राप्त हुआ। जिला को आपके जैसे अभिभावक की कमी महसूस होगी। पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा द्वारा भी आयुक्त के स्वस्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की गई। बता दें कि प्रमंडल का कार्यदिवस पांच दिन का होता है। गुरूवार को संताल परगना में आयुक्त का अंतिम कार्य दिवस था। चूंकि शुक्रवार को हजारीबाग में अंतिम कार्य दिवस होगा। इस लिहाज से गुरूवार देर शाम आयुक्त के सम्मान में जिला प्रशासन के आला अधिकारी समेत तमाम अधिकारियों ने एक सादे समारोह में विदाई दी। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर डीडीसी शेखर जमुआर, आयुक्त के सचिव विनय कुमार सिकु, एसी सुनील कुमार, उप परिवहन आयुक्त महेश संथालिया, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार मौजूद थे।