विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Express: वंदे भारत से दुमका से रांची जाने में कितना समय लगेगा? जानिए यहां टाइम और रूट सबकुछ

Published: Fri, 06 Sep 2024 04:05 PM (IST)

Ranchi News 15 सितंबर से दुमका-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो रही है। यह ट्रेन मात्र चार घंटे में ...और पढ़ें

वंदे भारत एक्सप्रेस दुमका से रांची मात्र 4 घंटे में पहुंचेगी (जागरण)
वंदे भारत एक्सप्रेस दुमका से रांची मात्र 4 घंटे में पहुंचेगी (जागरण)

HighLights

  1. हवाई जहाज की तरह वंदे भारत ट्रेन में मिलेगी यात्रियों को हर सुविधा
  2. 15 को प्रधानमंत्री जमशेदपुर से दिखाएंगे हरी झंडी, रेलवे को नोटिफिकेशन का इंतजार

जागरण संवाददाता, दुमका। Dumka to Ranchi Train:  दुमका समेत संथाल परगना के लोगों के लिए 15 सितंबर को रेलवे से एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। दुमका-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 15 सितंबर से दुमका स्टेशन से प्रारंभ होगा।

मात्र 4 घंटे में दुमका से रांची पहुंचाएगी वंदे भारत ट्रेन

यह ट्रेन मात्र 4 घंटे में गोडडा, दुमका, बासुकीनाथ, देवघर होते हुए रांची जाएगी। नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से अभी ट्रेन की समय सारणी अभी नहीं आई है। रेल के अधिकारी भी बिना नोटिफिकेशन के कुछ बाेलने को तैयार नहीं है।

जनरल बोगी नहीं होगी, महंगा होगा टिकट

जानकारी के अनुसार दुमका-रांची वंदे भारत ट्रेन गोडडा, देवघर व मधुपुर से न्यू गिरिडीह स्टेशन होते हुए जमुआ, राजधनवार, कोडरमा, बरही व हजारीबाग होते हुए रांची तक जाएगी। इस ट्रेन की समय सारणी भी जल्द जारी हो जाएगी। इस ट्रेन में जनरल बोगी नहीं होगी। ट्रेन का टिकट दूसरी ट्रेन की तुलना में अधिक होगा।

प्रधानमंत्री ट्रेन को दिखाएंगी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर से टाटानगर से बैद्यनाथ धाम-काशी विश्वनाथ वंदे भारत ट्रेन और दुमका-रांची वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। गोड्डा के सांसद डा. निशिकांत दुबे के प्रस्ताव पर रेल मंत्रालय ने बैद्यनाथधाम से काशी विश्वनाथ और दुमका से रांची वंदे भारत ट्रेन की मंजूरी दी है। यह वंदे भारत ट्रेन दोपहर 3:15 बजे बैद्यनाथधाम स्टेशन से खुलेगी व जसीडीह, झाझा, नवादा ,गया से दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होते हुए रात 10:20 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंचेगी।

वाराणसी से यह वंदे भारत ट्रेन सुबह 6:20 बजे खुलेगी। सुबह 9:10 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी और दोपहर 13:30 बजे बैद्यनाथधाम स्टेशन पहुंच जाएगी। ट्रेन के परिचालन शुरू होने से देवघर में बाबा बैद्यनाथ व गया में विष्णु पद मंदिर व वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को अत्यधिक सुविधा मिलेगी।

जसीडीह के बाद ट्रेन पकड़ेगी गति

रेलवे के एक अधिकारी की माने तो दुमका से जसीडीह तक ट्रेन एक सौ की स्पीड में चलेगी। पटरी की क्षमता के अनुसार ही ट्रेन चलेगी। जसीडीह के बाद ट्रेन अपने गति के अनुसार ही चलेगी।