Move to Jagran APP

राज्यस्तरीय यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए दुमका टीम चयनित

दुमका पुलिस लाइन वॉलीबॉल मैदान में 13वीं राज्यस्तरीय यूथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंगलवार को खिलाड़ियों का चयन किया। पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजी सिंह राष्ट्रीय कोच अनिल तिवारी राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश सिंह व जिला सचिव मुकेश कुमार ने सभी का चयन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 06:11 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 06:11 PM (IST)
राज्यस्तरीय यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए दुमका टीम चयनित
राज्यस्तरीय यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए दुमका टीम चयनित

दुमका : पुलिस लाइन वॉलीबॉल मैदान में 13वीं राज्यस्तरीय यूथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंगलवार को खिलाड़ियों का चयन किया। पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजी सिंह, राष्ट्रीय कोच अनिल तिवारी, राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश सिंह व जिला सचिव मुकेश कुमार ने सभी का चयन किया गया। बालक वर्ग में अनूप हेंब्रम, नीरज मरांडी, प्रिस दुबे, नमन मरांडी, अभिषेक, अनुज, शिवशंकर साह, निवेश झा, राजीवरंजन, शिवम भगत, मुकेश दास तथा शुभम सिंह जबकि बालिका वर्ग में लवली मुर्मू, अनीता हेंब्रम, छोटी एलिना मरांडी, ऊषा मुर्मू, जूही, दुíशला हेंब्रम, अस्मत खातून, दुलड़ मरांडी, एलिना सोरेन का चयन किया गया। चयनित सभी खिलाड़ी 28 मार्च को गोड्डा में राज्यस्तरीय यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

loksabha election banner

चयनित खिलाड़ियों को जिला खेलकूद संघ के सचिव उमाशंकर चौबे, जिला खेलकूद संघ के मीडिया समन्वयक मदन कुमार, व संघ के सदस्यों ने बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.