दुमका के हंसडीहा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाइन होटल के पास बन रहे थे हथियार; मकान सील
दुमका पुलिस ने कोलकाता एसटीएफ से मिली सूचना के आधार पर हंसडीहा में एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
HighLights
दुमका पुलिस ने हंसडीहा में अवैध गन फैक्ट्री पकड़ी।
कोलकाता एसटीएफ के इनपुट पर हुई यह कार्रवाई।
हथियार बनाने वाली लेथ मशीन और संयंत्र बरामद।
कोलकाता एसटीएफ के इनपुट पर हुई कार्रवाई
लाइन होटल की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार
यह अवैध मिनी गन फैक्ट्री मुख्य मार्ग पर एक व्यस्त लाइन होटल के ठीक बगल में चलाई जा रही थी। आरोपियों ने यह ठिकाना बेहद शातिराना अंदाज में चुना था, ताकि आम लोगों या पुलिस को किसी तरह का संदेह न हो।
दो स्थानीय युवक हिरासत में, संचालक की तलाश तेज
पुलिस ने मौके से दो स्थानीय युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस की आने की भनक लगते ही फैक्ट्री का मुख्य संचालक मौके से फरार होने में सफल रहा।
पुलिस को हंसडीहा में अवैध हथियार निर्माण की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर संबंधित मकान में छापेमारी की गई। मौके से हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल में लाई जा रही लेथ मशीन एवं अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। कोलकाता एसटीएफ द्वारा पकड़े गए आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
पीतांबर सिंह खेरवार, पुलिस अधीक्षक, दुमका
