Move to Jagran APP

पर्यटन की संभावनाएं टटोलने गुमरो पहाड़ पहुंचा अमला

मसलिया प्रखंड के गुमरो पहाड़ को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की संभावनाओं को टटोलने गुरुवार को झामुमो विधायक बसंत सोरेन प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के संग यहां पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2021 07:59 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 07:59 PM (IST)
पर्यटन की संभावनाएं टटोलने गुमरो पहाड़ पहुंचा अमला
पर्यटन की संभावनाएं टटोलने गुमरो पहाड़ पहुंचा अमला

संवाद सूत्र, दलाही: मसलिया प्रखंड के गुमरो पहाड़ को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की संभावनाओं को टटोलने गुरुवार को झामुमो विधायक बसंत सोरेन प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के संग यहां पहुंचे। विधायक के साथ पूरी प्रशासनिक टीम गुमरो पहाड़ की चोटी तक गई और झरना, पहाड़ व यहां तक आने वाली सड़कों का मुआयना किया। विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि काफी दिनों से गुमरो पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग इलाके के ग्रामीण कर रहे हैं। कहा कि यहां पर्यटन की असीमित संभावनाएं हैं। आने वाले दिनों में इन संभावनाओं को विकसित किए जाने का संकेत विधायक ने दिया।

loksabha election banner

इस दौरान गुमरो के पहाड़पुर पहाड़ के किनारे से होकर गुजरने वाली सड़क व पहाड़ बाबा थान होते हुए वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ा चापुड़िया के होटल में रुके। यहां कार्यकर्ताओं व अधिकारियों के साथ चाय की चुस्की लेते हुए आसपास के ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली। बिजली के शॉट सर्किट से खलिहान में धान जलने की जानकारी देते हुए महानंद सोरेन ने आर्थिक मुआवजे की गुहार लगाई। मौजूद ग्रामीणों ने विधायक से होटल से होकर बड़ा चापुड़िया गांव तक गए बिजली के 11 हजार एलटी तार को ऊपर उठवाने की गुहार लगाई। ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने मौके पर मौजूद डीडीसी डॉ. संजय कुमार सिंह को अविलंब पहल करने को कहा। डीडीसी ने मौके से ही विद्युत महकमा के अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर तत्काल इस समस्या को दूर करने को कहा। इसके बाद गुमरो पहाड़पुर तक जाने वाली सड़क किनारे उगी झाड़ियों को साफ कराने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया।

मौके पर नागेंद्र तिवारी, मसलिया के थाना प्रभारी संजय कुमार के अलावा झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव टूडू, सचिव असित वरण गोलदार, निशित वरण गोलदार, उप प्रमुख कादिर रजा, एनुल अंसारी, अर्जुन सिंह, तपन दत्त, देवराज दत्त, वीरेन किस्कू, आशुतोष झा, काजल रजक, अरविद हेंब्रम, रुबेन हेंब्रम, जियालाल मुर्मू समेत कई मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.