Move to Jagran APP

दुमका पीएनबी बैंक लूटकांड का मास्टरमाइंड पिस्टल के साथ गिरफ्तार

दुमका दुमका पंजाब नेशनल बैंक में 2018 में हुई 31 लाख रुयेकी लूट का मास्टरमाइंड नसीम खान को दुमका पुलिस ने पोसारो पुल के पास पिस्टल व एक जिदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। हजारीबाग का यह शातिर अपराधी संप्रति गुड़गांव में रह रहा था। तीन मंजिला मकान बनाने के बाद वह वहां ऑटो चलाता था।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 04:09 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 04:09 PM (IST)
दुमका पीएनबी बैंक लूटकांड का मास्टरमाइंड पिस्टल के साथ गिरफ्तार
दुमका पीएनबी बैंक लूटकांड का मास्टरमाइंड पिस्टल के साथ गिरफ्तार

दुमका : दुमका पंजाब नेशनल बैंक में 2018 में हुई 31 लाख रुयेकी लूट का मास्टरमाइंड नसीम खान को दुमका पुलिस ने पोसारो पुल के पास पिस्टल व एक जिदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। हजारीबाग का यह शातिर अपराधी संप्रति गुड़गांव में रह रहा था। तीन मंजिला मकान बनाने के बाद वह वहां ऑटो चलाता था। एसपी वाईएस रमेश ने बताया कि यह बिहार, बंगाल एवं झारखंड के कई बैंक व बस लूटकांड का आरोपित है। तीनों राज्य की पुलिस इसे खोज रही थी। बुधवार की रात नगर थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान यह पकड़ा गया। इसकी मंशा दुमका या उसके आसपास के इलाके में लूटकांड की थी। बिहार एवं बंगाल की पुलिस भी यहां पहुंच चुकी है। पीएनबी बैंक लूटकांड में नसीम के साथ दो और शातिर अपराधी थे जिसने लूट की योजना बनाई थी। उसमें कन्हैया यादव एवं सनोज यादव भागलपुर जेल में बंद है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। हालांकि बैंकलूट कांड का उद्भेदन कर लिया गया है। एसपी के मुताबिक गिरफ्तार मास्टर माइंड अब तक चार करोड़ के लूटकांड में शामिल रहा है। दुमका में बैंक लूट की पूरी योजना बनाया था।

loksabha election banner

अंतरराज्यीय अपराध पर एक नजर

2004 बरही हजारीबाग के पास बस लूटकांड।

2004 टाटा-पटना बस में हजारीबाग के निकट डकैती।

2006 हुगली बंगाल में यूनाइटेड बैंक में 2.70 लाख लूटकांड

2007 हुगली यूनाइटेड बैंक में 3 लाख का लूटकांड

2007 यूनाइटेड बैंक चंदननगर हावड़ा में 35 लाख का लूटकांड

2008 पीएनबी पुरूलिया बैंक में 84 लाख का लूटकांड

2011 सासाराम पीएनबी बैंक में 62 लाख का लूटकांड

2012 बरहमपुर ग्रामीण बैंक में 14 लाख का लूटकांड

2014 बैंडेल हुगली पंजाब एंड सिध बैंक में 8 लाख का लूटकांड

2015 बाउड़िया हावड़ा में एटीएम से 7 लाख का लूटकांड

2016 कटैली मोड़ बांका में केनरा बैंक में 3 लाख का लूटकांड

2018 बरहेट जमुई ग्रामीण बैंक में 8 लाख का लूटकांड

2018 दुमका पीएनबी बैंक में 31 लाख का लूटकांड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.