विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Cyber Fraud: साइबर ठगी का नया तरीका, आधार सत्यापन का आया मैसेज और खाते से 20 हजार साफ

By Rajeev RanjanEdited By: Yashodhan Sharma
Published: Thu, 27 Jul 2023 08:07 PM (IST)

साइबर फ्रॉड आए दिन नए-नए तरीकों से बैंकों में जमा राशि की निकासी कर बैंक प्रबंधन और ग्राहकों को दहशत ...और पढ़ें

साइबर ठगी का नया तरीका, आधार सत्यापन का आया मैसेज और खाते से 20 हजार साफ
साइबर ठगी का नया तरीका, आधार सत्यापन का आया मैसेज और खाते से 20 हजार साफ

HighLights

  1. खाताधारी राजेश मेहारिया के खाता से साइबर अपराधियों ने दो बार में 20 हजार रुपये की निकासी कर ली
  2. राजेश को न तो कोई फोन आया था और नहीं ओटीपी भेजा गया, बस मोबाइल पर आधार के सत्यापन से जुड़े मैसेज के बाद 20 हजार हो गए साफ।
  3. बैंक के किसी सीएसपी पर भी उन्होंने शक जताया है और कहा कि उनके खाते से निकासी गई राशि को वापस जमा कराने की त्वरित पहल की जाए।

जागरण संवाददाता, दुमका: साइबर फ्रॉड आए दिन नए-नए तरीकों से बैंकों में जमा राशि की निकासी कर बैंक प्रबंधन और ग्राहकों को दहशत में डाल रहे हैं।

साइबर क्राइम का ताजा मामला दुमका के एक व्यवसायी से जुड़ा है। दुमका के यूको बैंक के खाताधारी राजेश मेहारिया के खाता से साइबर अपराधियों ने दो बार में 20 हजार रुपये की निकासी कर ली, जिसका तरीका भी इस बार अलग था।

बिना ओटीपी के गंवाए 10 हजार

राजेश को न तो कोई फोन आया था और नहीं ओटीपी भेजा गया। उनके मोबाइल पर 23 जुलाई को रात के 11 बजे एक संदेश आया और 10 हजार रुपये उनके खाते से निकल गए।

राजेश के मोबाइल पर जो संदेश आया था वह आधार के सत्यापन से जुड़ा था। संदेश में यह लिखा गया था कि उनका आधार का सत्यापन सफलपूर्ण तरीके कर लिया गया है।

दो बार आए मैसेज से ठगी का हुआ आभास

इतना ही नहीं 24 जुलाई की शाम छह बजे भी राजेश के खाते से 10 हजार रुपये की निकासी हुई और फिर वही संदेश उनके पास आया। दो बार लगातार बैंक खाते से निकासी के बाद राजेश को यह बात समझ में आई कि वह साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं।

इसके बाद उन्होंने आनन-फानन में नगर थाना जाकर इसकी शिकायत दर्ज करानी चाही, लेकिन जब यहां शिकायत दर्ज नहीं हो सकी तो उन्होंने ऑनलाइन FIR दर्ज कराकर तमाम जानकारी दी। इस घटना की जानकारी उन्होंने यूको बैंक के मैनेजर को भी दी है।

सीएसपी पर जताया शक

राजेश ने इस मामले में बैंक के किसी सीएसपी पर भी उन्होंने शक जताया है और कहा कि उनके खाते से निकासी गई राशि को वापस जमा कराने की त्वरित पहल की जाए।

इधर, यूको बैंक के मैनेजर रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि साइबर ठगी का यह नया तरीका है। इस घटना की जानकारी बैंक प्रबंधन के वरीय अधिकारियों को भी दे दी गई है। बैंक प्रबंधन पूरे मामले की जांच भी कर रही है।