विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'शादी कर पत्नी बनाऊंगा; फिर 1 साल तक किया यौन शोषण', 5 साल से फरार चल रहा ASI गोड्डा में गिरफ्तार

Published: Fri, 03 Jul 2026 04:11 PM (IST)

दुमका पुलिस ने पांच साल पहले दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे अवर पुलिस निरीक्षक हरिमोहन मरांडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शुक्रवार को आरोपित को कोर्ट हाजत लेकर जाती पुलिस

शुक्रवार को आरोपित को कोर्ट हाजत लेकर जाती पुलिस

HighLights

  1. दुष्कर्म के आरोप में एएसआई हरिमोहन मरांडी गिरफ्तार।

  2. पांच साल से फरार आरोपी को गोड्डा से पकड़ा गया।

  3. पुलिस अधिकारी पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप।

जागरण संवाददाता, दुमका। शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस ने पांच साल पहले दुष्कर्म के बाद से फरार चल रहे अवर पुलिस निरीक्षक हरिमोहन मरांडी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।

आरोपित के खिलाफ शिकारीपाड़ा की एक युवती ने आठ मार्च 2021 को शिकारीपाड़ा में मामला दर्ज कराया था। उस समय आरोपित धनबाद के बलियापुर थाना में तैनात था। मामला दर्ज होने के बाद उसे निलंबित कर दुमका पुलिस लाइन भेज दिया गया था। पुलिस ने गुरुवार को उसे गोड्डा के महागामा प्रखंड के खादहरा माल से गिरफ्तार किया, लेकिन शुक्रवार को उसे आत्मसमर्पण दिखाकर जेल भेज दिया है।

पुलिस को दिए आवेदन में शिकारीपाड़ा के मोहुलपहाड़ी की आदिवासी युवती ने बताया कि महागामा के रहने वाले हरिमोहन की बहन का घर उसके गांव में है। नवंबर 21 में हरिमोहन अपनी बहन से मिलने के लिए आया और अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर कहा कि शादी कर पत्नी बनाऊंगा।

शादी के नाम पर नवंबर 21 से चार फरवरी तक उसका यौन शोषण किया। कई बार बलियापुर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। चार नवंबर 21 को दुमका में अपने दोस्त के घर ले गया और एक साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। जब शादी का दबाव बनाया तो शादी से साफ मना कर दिया।

कहा कि हम पुलिस में हैं, उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। जान मारने की धमकी दी तो युवती ने डर के कारण थाना जाकर मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपित को निलंबित कर दुमका पुलिस लाइन भेज दिया गया।

देर शाम तक चला सरेंडर का खेल

पीड़िता के वकील मनोज कुमार दो ने बताया कि आरोपित को अनुसंधानकर्ता राकेश भगत ने गुरुवार की शाम को ही गोडडा से गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी को सरेंडर दिखाने के लिए खेला हुआ। शुक्रवार को राकेश भगत उसे थाना से लेकर आया और कोर्ट परिसर में छोड़ दिया। आरोपित ने पुलिस की मिलीभगत से खुद को सरेंडर करवा दिया।

यह भी पढ़ें- धनबाद में भी BAT-BMS App के जरिए हैक हो रहे ई-रिक्शा, चलते-चलते थम जाते पहिए; ड्राइवर परेशान

यह भी पढ़ें- हजारीबाग में पुलिस का मेगा ऑपरेशन, 108 ठिकानों पर छापेमारी, 59 मनचले हिरासत में