अमिताभ के निधन पर खेल संघ में शोक
क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय टीम
अमिताभ के निधन पर खेल संघ में शोक
जागरण संवाददाता, दुमका : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय टीम के पूर्व मैनेजर अमिताभ चौधरी का मंगलवार को रांची में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर जिले में खेल संघ से जुड़े लोग स्तब्ध रह गए। एलएजे कैंप क्रिकेट एकेडमी की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सदस्यों ने कहा कि अमिताभ के झारखंड क्रिकेट में असीम योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सभी खिलाड़ी काफी दुखी हैं। अकादमी के कोच अमित रंगराजन ने बताया कि स्वर्गीय अमिताभ एक कुशल खेल प्रशासक थे। उन्हीं के प्रयासों के कारण ही रांची में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण हो सका। उन्होंने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष के साथ भारतीय टीम के मैनेजर के रूप में भी योगदान दिया था। आइसीसी में भी उनकी अच्छी पैठ थी।