थाना प्रभारी व वन पदाधिकारी ने रक्त देकर बचाई जान
शिकारीपाड़ा में बंद घर
थाना प्रभारी व वन पदाधिकारी ने रक्त देकर बचाई जान
जागरण संवाददाता, दुमका: दुमका में लोगों की जान बचाने के लिए रक्तदाताओं की सूची लंबी होती जा रही है। सूचना मिलने पर ये लोग रक्त के लिए स्वयं दौड़े चले आते हैं। रविवार को थैलेसीमिया से बीमार बच्चे के लिए नगर थाना प्रभारी नीतीश कुमार और बच्ची के लिए प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा अधिकारी प्रबल गर्ग ने रक्तदान किया। मसलिया के कोलाबगान निवासी बाबूलाल मुर्मू का सात साल का बेटा नागेश्वर मुर्मू व नौ साल की बेटी संगीता मुर्मू थैलेसीमिया से पीड़ित है। दोनों का मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। नागेश्वर को ए और संगीता को ओ पोजीटिव रक्त की जरूरत थी। नागेश्वर का पेट भी काफी फूल गया। दोनों रक्त समूह रक्तधिकोष में नहीं मिला तो पिता ने रक्तदाता सौरभ संथालिया से मदद मांगी। सौरभ ने नगर थाना प्रभारी नीतीश कुमार से संपर्क किया तो तैयार हो गए और ब्लड बैंक आकर एक यूनिट रक्त देकर बच्चे की जान बचाई। वहीं संगीता के लिए सौरभ ने प्रशिक्षु वन अधिकारी प्रबल गर्ग से संपर्क किया तो उन्होंने रक्तदान किया।मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो और सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार भी मौजूद थे।