Move to Jagran APP

संसार के रक्षक भगवान ही हैं: बाल विदुषी

जामा प्रखंड अंतर्गत बरमसिया गांव में

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 07:36 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 07:36 PM (IST)
संसार के रक्षक भगवान ही हैं:  बाल विदुषी
संसार के रक्षक भगवान ही हैं: बाल विदुषी

संसार के रक्षक भगवान ही हैं: बाल विदुषी

loksabha election banner

संवाद सूत्र, चिकनियां/दुमका : जामा के बरमसिया गांव में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्री मदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन शनिवार को मुख्य यजमान धनंजय मंडल और सुनील मोदी द्वारा पूजन स्वागत किया गया। चित्रकूटधाम के स्वामी सीताराम शरण ने पूजन, वंदना व स्तुति की। वृंदावन की बाल विदुषी लाड़ली शरण ने कहा कि भगवान ही पूरे संसार की रक्षा करते हैं। उन्होंने एक प्रसंग के माध्यम से कलियुग के बारे में विस्तार से श्रोताओं को बताया। सीताराम शरण ने कहा बिनु सत्संग विवेक न होई, राम कृपा बिनु सुलभ न सोई। व्यक्ति धनवान हो विद्वान हो, बलवान हो, ज्ञानवान हो पर विवेकवान के बिना अधूरा है। जैसे बादल वर्षा के बिना अधूरे हैं। शिक्षा संस्कार के बिना अधूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.