भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान प्रारंभ
पुराना दुमका काली नगर में मंगलवार से पूरे
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 06:30 PM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 06:30 PM (IST)
भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान प्रारंभ
जागरण सवंवाददाता, दुमका : पुराना दुमका काली नगर में मंगलवार से पूरे विधि-विधान के साथ श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ की शुरूआत हुई। इस मौके पर वृंदावन से आए आचार्य अंजली गोस्वामी की अगुआई में कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाल कर नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल पुराना दुमका काली नगर से प्रारंभ होकर बाबू वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए शिव मंदिर चौक पहुंची और यहां स्थित तालाब से कलश में जल भर कर कन्याएं यज्ञ स्थल पहुंचीं। कलश यात्रा में 251 कन्याएं शामिल थीं। इस अनुष्ठान के सफल आयोजन के लिए श्रवण पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, विजय कुमार, रविंद्र बास्की, कंचन यादव, चंदन वर्मा समेत कई अहम भूमिका निभा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें