कुशमाहा बजरंगबली मंदिर में दो साल के बाद रामधुन
जामा प्रखंड अंतर्गत कुशमाहा बजरंगबली
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 07:57 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 07:57 PM (IST)
कुशमाहा बजरंगबली मंदिर में दो साल के बाद रामधुन
संवाद सूत्र, चिकनियां/दुमका : जामा प्रखंड अंतर्गत कुशमाहा बजरंगबली मंदिर परिसर में सोमवार को 24 घंटे का अखंड रामधुन कीर्तन का आयोजन मारुति नंदन क्लब ने किया। सदस्य सह भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष मुन्ना यादव ने बताया कि 15 वर्षों से लगातार अखंड कीर्तन का आयोजन किया जाता रहा है। बीते दो साल से कोरोना महामारी के कारण रामधुन का आयोजन नहीं किया गया। इस वर्ष दोगुने उत्साह से अखंड कीर्तन का आयोजन बाहर की कीर्तन मंडली कर रही है। मौके पर संतोष यादव, मिथुन यादव, अरविंद कुमार, अमित यादव, बबलू यादव, अमर कुमार, बुलेश यादव सहित क्लब के सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें