Move to Jagran APP

मानव से मानव को जोड़ने का संदेश दिया है बुद्ध ने

जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के बहिंगा गांव में सोमवार

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 06:57 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 06:57 PM (IST)
मानव से मानव को जोड़ने का संदेश दिया है बुद्ध ने
मानव से मानव को जोड़ने का संदेश दिया है बुद्ध ने

मानव से मानव को जोड़ने का संदेश दिया है बुद्ध ने

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका): जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के बहिंगा गांव में सोमवार को भगवान गौतम बुद्ध की जयंती बसपा के जरमुंडी विधानसभा प्रभारी संजय असंगा की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर महंत अनुभव दास ने भगवान बुद्ध की तस्वीर पर माल्यार्पण कर विशेष पूजा अर्चना की। इस मौके पर संजय असंगा ने कहा कि भगवान बुद्ध का जन्म ईसा 563 वर्ष पूर्व नेपाल के लुंबिनी पार्क में हुआ था। बिहार के गया जिला में उन्होंने ज्ञान की प्राप्ति की और वहीं से भगवान बुद्ध ने समस्त विश्व को एकता, भाईचारा, बंधुत्व, सुख-शांति एवं अहिंसा के संदेश को प्रचारित किया। बुद्ध ने मानव को मानव से जोड़ने का संदेश दिया। उन्होंने अपना दीपक स्वयं बनने, अपना स्वामी खुद बनने का भी संदेश दिया। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को दूर करते हुए अहिंसा के मार्ग को अपनाने का संदेश पूरे विश्व में दिया। सेवानिवृत्त शिक्षक राजकुमार दास ने कहा कि उन्होंने बोधिसत्व प्राप्त कर देश ही नहीं पूरी दुनिया को मानवता का संदेश देने का काम किया है। मौके पर पूर्व मुखिया फारूक अंसारी, अरविंद कुमार दास, अमरनाथ मरांडी, वीणा देवी, राजश्री, तारा कुमारी, मनिंदर कुमार, दशरथ, प्रकाश, सुरेंद्र, चिंता, रूपा, मंटू दास सहित अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.