Move to Jagran APP

मुखिया और वार्ड सदस्यों के नामांकन पर्चा दाखिल करने का क्रम जारी

रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पांचवें दिन

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Apr 2022 08:09 PM (IST)Updated: Fri, 22 Apr 2022 08:09 PM (IST)
मुखिया और वार्ड सदस्यों के नामांकन पर्चा दाखिल करने का क्रम जारी
मुखिया और वार्ड सदस्यों के नामांकन पर्चा दाखिल करने का क्रम जारी

मुखिया और वार्ड सदस्यों के नामांकन पर्चा दाखिल करने का क्रम जारी

loksabha election banner

जागरण टीम, दुमका : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पांचवें दिन शुक्रवार को रामगढ़ प्रखंड में 70 मुखिया पद एवं 164 वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं शुक्रवार को 12 मुखिया प्रत्याशी एवं 84 वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों ने नामांकन निर्देशन पत्र खरीदा। रामगढ़ प्रखंड के 27 पंचायतों में से शुक्रवार को गंगवारा पंचायत के सुनीता मरांडी, महादेव मरांडी, पहाड़पुर पंचायत के प्रेमलता टुडू, मालती देवी, सुशीला टुडू, कांजो पंचायत के आनंदी पूजहर, बबलू मरांडी, छोटी रणबहियार पंचायत के आशा सोरेन, ममता देवी, फुलमनी देवी, बड़ी रणबहियार पंचायत के बेटका हेंब्रम, नयन कुमार किस्कु, राजेंद्र बेसरा, भालसुमर पंचायत के सोनामुनी मरांडी, तेरेसा मुर्मू, श्रीमती मुर्मू, बौंड़िया पंचायत के देव नारायण सिंह, विनोदानंद सिंह, महालाल मुर्मू, लतबेरवा पंचायत के शांति किस्कु, प्रमिला हांसदा, भतुड़िया ए पंचायत के साहिबराम बास्की, देवचंद सोरेन अमरपुर पंचायत के आशा देवी, शुकुरमणि मरांडी, बरमसिया पंचायत के रतन पूजहर, अविनाश देहरी, आनंद लाल टुडू, भागीरथ देहरी, रस्का हेंब्रम, बबलू किस्कु, नौखेता पंचायत के कुंती देवी, पानफुल हेंब्रम, फुल सोरेन कांजवे पंचायत के मोनी सोरेन, शिवराम मुर्मू, प्रीति किस्कु, चार्लेश बेसरा, भतुड़िया बी पंचायत के सुहागिनी टुडू, सुशीला हांसदा, उर्मिला देवी, धोबा पंचायत के चंद्रशेखर सोरेन, राकेश कुमार, जीतलाल हेंब्रम, राजेंद्र सोरे, नीरोजनी मुर्मू, लखनपुर पंचायत के मानोती हांसदा, मोखोदी मुर्मू, सनी मरांडी, कारूडीह पंचायत के रविलाल मांझी, साईमना हांसदा, डांड़ो पंचायत के बुधन मोहली, अमड़ापहाड़ी पंचायत के कालीचरण पहाड़िया, मायकिला हेंब्रम सुनेमी हेंब्रम, बाबूराम मरांडी, पथरिया पंचायत के एलमशीला टुडू, महुबना पंचायत के संतोष किस्कू, बंदरजोड़ा पंचायत के प्यारी मुर्मू, ठाड़ीहाट पंचायत के रमेश मोहली साधुमुनि मोहली ईश्वर हेंब्रम, कोआम पंचायत के अर्चना देवी, रंजीता टुडू, रेखा देवी, सिलठा बी पंचायत के रामलाल हांसदा, कन्हाई देहरी, सुसुनिया पंचायत के लक्ष्मी देवी, अनीता सोरेन एवं सुनीता हेंब्रम ने अपना नामांकन दाखिल किया। वही 164 वार्ड सदस्यों में से गंगवारा पंचायत से सात, सिलठा ए पंचायत से दो, पहाड़पुर पंचायत से दो, कांजो पंचायत से नौ, छोटी रणबहियार पंचायत से आठ, बड़ी रणबहियार पंचायत से आठ, भालसुमर पंचायत से तीन, बौंड़िया पंचायत से सात, लतबेरवा पंचायत से चार, भतुड़िया ए पंचायत से दो, अमरपुर पंचायत से चार, बरमसिया पंचायत से 8, नौखेता पंचायत से पांच, कांजवे पंचायत से आठ, भतुड़िया बी पंचायत से नौ, धोबा पंचायत से छह, लखनपुर पंचायत से सात, कारूडीह पंचायत से आठ, डांड़ो पंचायत से चार, अमड़ापहाड़ी पंचायत से सात, पथरिया पंचायत से पांच, महुबना पंचायत से आठ, बंदर जोड़ा पंचायत से पांच, ठाड़ीहाट पंचायत से नौ, कोआम पंचायत से चार सिलठा बी पंचायत से पांच एवं सुसनिया पंचायत से 10 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन दाखिल किया।

काठीकुंड : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में काठीकुंड प्रखंड के 12 पंचायत में पूर्व मुखिया, पूर्व प्रमुख, उपप्रमुख, पूर्व जिला परिषद सदस्य ने मुखिया पद से नामांकन पत्र दाखिल कर अपनी सशक्त दावेदारी पेश की है। जबकि भाजपा के पूर्व कल्याण मंत्री डा. लुईस मरांडी की बड़ी बहन सेवानिवृत्त शिक्षिका एस्थेर मरांडी भी इस बार कालाझर पंचायत से मुखिया पद के लिए नामांकन कर पूर्व मुखिया सबिना मुर्मू के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई हैं। जबकि पूर्व जिला परिषद सदस्य व सामाजिक नेत्री मुन्नी हांसदा ने भी तेलियाचक बाजार पंचायत से मुखिया पद के लिए नामांकन भरा है। काठीकुंड प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सबसे ज्यादा पूर्व मुखिया ने ही नामांकन दाखिल किया है। जिसमें कालाझर पंचायत से सबिना मुर्मू, पंदानपहाडी पंचायत से स्नेहलता हेेंब्रम, आस्ताजोडा पंचायत से सोनी शबनम सोरेन, बिमला नीपू सोरेन, कादमा पंचायत से बंसती हेंब्रम, बिछियापहाडी से पुर्मिला मरांडी, पिपरा से शांति देवी, बड़तल्ला से दुरबिन किस्कू, धावाडंगाल से सामुएल मुर्मू शामिल हैं। वहीं काठीकुंड में 20 मुखिया और 38 वार्ड सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें आस्ताजोडा पंचायत से विमला नीपू सोरेन, होपा हेंब्रम, कालाजार से सलोनी टुडू, धावाडंगाल पंचायत से शांति टुडू, विलास मरांडी, मोहन बेसरा, एल्विन टुडू, झिकरा से संगीता देवी, आसनपहाड़़ी पंचायत से रविंद्र मरांडी, पंदानपहाडी से पलासन हेंब्रम, जेम्स हेंब्रम, पिपरा विनिश हांसदा, बिछिया पहाड़ी पंचायत से सरिता किस्कू नामांकन किया।

शिकारीपाड़ा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शुक्रवार को वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 101 अभ्यार्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन का एक दिन ही शेष रह गया है। 266 वार्ड सदस्यों के लिए 14 मई को मतदान होगा। निवार्ची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी के समक्ष शुक्रवार को 101 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया जिसमें महिला 46 एवं पुरुष 55 अभ्यर्थी शामिल हैं। 81 व्यक्तियों द्वारा नाजिर रसीद कटवाई गई है। इधर, मुखिया पद के लिए कुल 47 व्यक्तियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया जबकि मुखिया पद के लिए पांच व्यक्तियों ने नाजिर रसीद कटवाई। 47 व्यक्तियों ने निर्वाचित पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी राजू कमल के समक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें 20 महिला तथा 27 पुरुष शामिल हैं।

गोपीकांदर : गोपीकांदर में कुल 18 मुखिया प्रत्याशियों ने मुखिया निर्वाचन पदाधिकारी सरोजिनी एनी तिर्की से नामांकन पर्चा दाखिल किया। इसमें गोपीकांदर पंचायत से रंजू मुर्मू, मोहन देहरी, सनोति मुर्मू एवं माइकल हेंब्रम शामिल है। ओडमो पंचायत से समेल मुर्मू, नाजिर सोरेन, सुकल मरांडी शामिल हैं। सुरजुडीह पंचायत से हीरालाल हेंब्रम, प्रेम प्रकाश मुर्मू, अयबुल सोरेन, फिलीफ सोरेन शामिल है। कुश्चिरा पंचायत से मरांग कुड़ी मरांडी शामिल है। टायंजोर पंचायत से स्नेहलता मरांडी, रोजलीन किस्कू शामिल है। मुसना पंचायत से रोजलीन किस्कू, सुरुजमुनि मुर्मू, सकली महारानी ने नामांकन दाखिल किया। वहीं मुखिया के लिए पांच ने नाजिर रसीद कटवाई। इसमें सुरजुडी पंचायत के एनोस सोरेन, गोपीकांदर पंचायत के रंजू मुर्मू, टायंजोर पंचायत से एलिजाबेथ हेंब्रम, सुषमा हेंब्रम, कुश्चिरा पंचायत से संदीप हांसदा, खरौनी बाजार पंचायत से सयोता हांसदा ने नाजिर रसीद कटवाया। वही वार्ड सदस्य के लिए प्रखंड से कुल 39 नाजिर रसीद कटवाया है। जिसमें सभी 45 वार्ड सदस्यों ने प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अनंत कुमार झा के द्वारा नामांकन प्रमाण पत्र प्राप्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.