डॉ. हनीफ की कहानी को मिली जर्नल सेतु में जगह
दुमका : एसपी महिला कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. हनीफ की एक कहानी पिट्सबर्ग अमेरिका में छपी है। डॉ. हनीफ न
By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Feb 2018 06:58 PM (IST)Updated: Thu, 01 Feb 2018 06:58 PM (IST)
दुमका : एसपी महिला कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. हनीफ की एक कहानी पिट्सबर्ग अमेरिका में छपी है। डॉ. हनीफ ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उनकी कहानी को पिट्सबर्ग अमेरिका से प्रकाशित अंतर्राष्ट्रीय जर्नल सेतु ने जगह दी है। बताया कि सेतु एक जर्नल है जिसका अंतर्गत विश्व के 139 देशों और 82 विश्वविद्यालयों में विस्तार है। कहा कि कोई भी रचना जो मौलिक और समकालीन हो उसे विश्व के महान संपादक एवं प्रतिष्ठित लेखकों की मंडली द्वारा गहन अध्ययन और परामर्श के बाद ही प्रकाशित किया जाता है। बताते चलें कि डॉ हनीफ मूलत: एक साहित्यकार हैं। इनकी अब तक दस पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें