Move to Jagran APP

पद यात्रा में दर्जनों ने थामा भाजपा का दामन

जामा भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजू पूजहर के नेतृत्व में जामा प्रखंड के सरसाबाद पंचायत अंतर्गत कई गांव में गुरुवार को पदयात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व प्रखंड अध्यक्ष इंदरकांत यादव भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे योजना के बारे में आम जनता को जानकारी दी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 06:16 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 06:16 PM (IST)
पद यात्रा में दर्जनों ने थामा भाजपा का दामन
पद यात्रा में दर्जनों ने थामा भाजपा का दामन

जामा : भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजू पूजहर के नेतृत्व में जामा प्रखंड के सरसाबाद पंचायत अंतर्गत कई गांव में गुरुवार को पदयात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व प्रखंड अध्यक्ष इंदरकांत यादव भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे योजना के बारे में आम जनता को जानकारी दी। मौके पर दर्जनों लोग अन्य दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। जिनका प्रखंड अध्यक्ष राजू पूजहर ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यक्रम को देखकर पार्टी को अपार समर्थन मिल रहा है। पार्टी के दामन थामने वालों में लखी नारायण मंडल, पोरेश कुनई, आनंद मंडल, रामसुंदर मिर्धा, रितेश कुनई, सुफल मंडल, महादेव मंडल, नंदलाल मंडल, अनिल मंडल आदि शामिल हैं। इस अवसर पर धनंजय यादव, कैलाश मंडल, चंदयाल मंडल, सुमित्रा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.