जोनल फुटबॉल टूर्नामेंट में डॉन बास्को दुमका ने मारी बाजी
दुमका एएसआइएससी फुटबॉल टूर्नामेंट 2019 का आयोजन दुमका संत जोसेफ स्कूल के मैदान में हुआ। अपनी जमीन पर संत जोसेफ दुमका उपविजेता हुई। जबकि दुमका डान बास्को की टीम ने टूर्नामेंट में बाजी मार लिया। चार टीम संत जोसेफ स्कूल दुमका एनइएलसी डॉन बास्को स्कूल दुमका संत जोसेफ जामताड़ा एवं कार्मेल स्कूल गिरिडीह ने भाग लिया। पहले राउंड में एसजेएस दुमका ने एसजेएस जामताड़ा को दो शून्य से।
दुमका : एएसआइएससी फुटबॉल टूर्नामेंट 2019 का आयोजन दुमका संत जोसेफ स्कूल के मैदान में हुआ। अपनी जमीन पर संत जोसेफ दुमका उपविजेता हुई। जबकि दुमका डान बास्को की टीम ने टूर्नामेंट में बाजी मार लिया। चार टीम संत जोसेफ स्कूल दुमका, एनइएलसी डॉन बास्को स्कूल दुमका, संत जोसेफ जामताड़ा एवं कार्मेल स्कूल गिरिडीह ने भाग लिया। पहले राउंड में एसजेएस दुमका ने एसजेएस जामताड़ा को दो शून्य से। डॉन बास्को ने कार्मेल स्कूल गिरिडीह को दो शून्य से पराजित किया। फाइनल मुकाबला एसजेएस दुमका बनाम डॉन बॉस्को के बीच खेला गया जिसमें डान बॉस्को ने दो शून्य से संत जोसेफ को परास्त कर दिया। मुख्य अतिथि ब्रेंटियस किस्कू पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर, प्रिसिपल फादर पीयूष मरांडी, वाइस प्रिसिपल फादर तपन मुर्मू, फादर सायरिल सोरेन, प्रेम, ललित, वरूण। टीम कोच रमेश मुर्मू, रामदयाल हांसदा, दानियल मुर्मू, बसंत एवं अन्य मुख्य रूप से थे।