Move to Jagran APP

संताली भाषा में भी जंतुओं पर करें शोध : कुलपति

दुमका सिदो-कान्हू मुर्मू विवि के कुलपति प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने शुक्रवार को संताल परगना महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार सिन्हा व महाविद्यालय के छात्रों द्वारा संताली साहित्य दिवस पर लिखी गई दिनीसा साकाम नामक पुस्तक का विमोचन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 05:52 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 05:52 PM (IST)
संताली भाषा में भी जंतुओं पर करें शोध : कुलपति
संताली भाषा में भी जंतुओं पर करें शोध : कुलपति

दुमका : सिदो-कान्हू मुर्मू विवि के कुलपति प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने शुक्रवार को संताल परगना महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार सिन्हा व महाविद्यालय के छात्रों द्वारा संताली साहित्य दिवस पर लिखी गई दिनीसा साकाम नामक पुस्तक का विमोचन किया। कुलपति ने कहा कि हर एक विषय को संताली में उजागर करना क्षेत्रीय भाषाओं के लिए लाभकारी साबित होगा। मुख्य रूप से जंतु विज्ञान के छात्रों से यह कहा गया कि जितने भी आदिवासी बच्चे हैं और वे संताली भाषा से किसी जंतुओं पर शोध करते हैं तो लोगों को समझने में कठिनाई नहीं होगी। मौके पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. हनुमान प्रसाद शर्मा, परीक्षा नियंत्रक राज कुमार झा, सुशील टुडू, जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. नीलेश कुमार, छात्र नेता केराप मुर्मू, जियानधन हांसदा, प्रेमराज हेंब्रम, राकेश देवूधन व धनेश्वर हांसदा उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.