दिव्यांग सूरज को मिला ट्राई साइकिल
चिकनियां जामा प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को दिव्यांग सूरज दत्त को बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा ट्राई साइकिल दिया गया। बीते 9 फरवरी को एक सड़क दुर्घटना में सूरज का दोनों पैर कट गया था।
चिकनियां : जामा प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को दिव्यांग सूरज दत्त को बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा ट्राई साइकिल दिया गया। बीते 9 फरवरी को एक सड़क दुर्घटना में सूरज का दोनों पैर कट गया था। वह जामा चौक पर चाय का दुकान चलाता था। उसके घर में केवल उसकी विधवा मां लता देवी और वो रहता है। सूरज ने उपप्रमुख के पास आवेदन देकर ट्राई साईकिल की मांग की थी। सूरज को शुक्रवार को ट्राई साइकिल दे दिया गया। इस मौके पर उपप्रमुख इंद्रकांत यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम, 20 सूत्री अध्यक्ष कालेश्वर लायक, उपाध्यक्ष धनंजय प्रसाद, सीडीपीओ पूनम वर्मा, वीसीओ सखीचंद दास, समाजिक कार्यकर्ता रामचंद्र खिरहर आदि मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप