Move to Jagran APP

महागठबंधन की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा

दुमका महागठबंधन संयोजक मंडल की बैठक शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता संयोजक प्रमुख विजय कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 06:09 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 06:09 PM (IST)
महागठबंधन की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा
महागठबंधन की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा

दुमका : महागठबंधन संयोजक मंडल की बैठक शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता संयोजक प्रमुख विजय कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। साथ सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चुनावी तैयारी को तेजी प्रदान करने के लिए शनिवार को महागठबंधन के सभी दलों के प्रखंड अध्यक्षों व महामंत्री की बैठक ढाई बजे दिन में कांग्रेस भवन दुमका में आयोजित की जाएगी। वहीं 21 अप्रैल को सभी दलों के महिला संगठनों की बैठक कांग्रेस भवन दुमका में आयोजित की जाएगी। चुनाव को लेकर बैठक में व्यापक रूप से चर्चा करने के बाद रणनीति बनाई गई। मौके पर महागठबंधन के चुनाव संयोजक श्यामल किशोर सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह, राजद के अमरेंद्र यादव, झाविमो जिलाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह, झाविमो के वरीय नेता विनोद शर्मा, कांग्रेस के मनोज अम्बष्ट, झाविमो के पिटू अग्रवाल, महेश राम चंद्रवंशी, संजीत सिंह, सागे मुर्मू, मार्था हांसदा, लक्ष्मण पासवान, प्रवीर कुमार वर्मा, जितेश कुमार दास, सलाम अंसारी, शहरोज शेश आदि बैठक में शामिल हुए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.