मलूटी की देश में अलग पहचान : डीआइजी
शिकारीपाड़ा : मंदिरों के गांव मलूटी में चलनेवाले भादो महोत्सव का समापन रविवार की देर शा
शिकारीपाड़ा : मंदिरों के गांव मलूटी में चलनेवाले भादो महोत्सव का समापन रविवार की देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ हुआ। इन तीन दिनों में कई प्रकार की पें¨टग प्रतियोगिता, वाटर कलर कलेक्शन, रंगोली तथा महिला दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआइजी राजकुमार लाकड़ा ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया। डीआइजी ने कहा कि मंदिरों के गांव मलूटी में महोत्सव की धूम पूरे राज्य में सुनाई दे रही है। जिला प्रशासन के साथ साथ यहां के स्थानीय लोगों को धन्यवाद देता हूं। मंदिरों के गांव पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान रखता है। यहां का इतिहास तथा टेराकोटा कलाकृति बहुत प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य देश समृद्ध बने हर व्यक्ति खूब तरक्की करे तथा हर वर्ष यह आयोजन इसी तरह सफल रहे मां मौलिक्षा से मैं यही कामना करता हूं। इसके उपरांत उन्होंने मों मौलिक्षा का दर्शन किया।