निश्संतान दंपति ने बच्चे को गोद लेकर जताई खुशी
दुमका जामा प्रखंड के झाड़ी में परित्यक्त अवस्था में छोड़ी गई बच्ची को जमशेदपुर के निश्संतान दंपति ने सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी से गोद लेकर अपने जीवन को खुशहाल बना लिया।
दुमका : जामा प्रखंड के झाड़ी में परित्यक्त अवस्था में छोड़ी गई बच्ची को जमशेदपुर के निश्संतान दंपति ने सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी से गोद लेकर अपने जीवन को खुशहाल बना लिया। शिशु (बालिका) को
बाल कल्याण समिति दुमका के आदेश से बच्चे को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, दुमका में रखा गया था। निश्संतान दंपति ने दत्तक ग्रहण समिति दुमका के समक्ष उपस्थित होकर बच्चे को गोद लेने की अपनी सहमति जताई थी।
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने गोद लेने के इच्छुक दंपति का काउंसलिग किया। दत्तक ग्रहण समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र द्वारा वांछित विभिन्न कागजातों की जांच की गई। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मनोज साह तथा जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश चंद्र द्वारा निश्संतान दंपति को प्री एडॉशन फोस्टर केयर के लिए संयुक्त रूप से सुपुर्द किया गया। इस शुभ अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य धर्मेद्र नारायण, रमेश प्रसाद साह, सुमिता सिंह, एलपीओ अनिल मोहन ठाकुर, पीओ (एनआइसी) रंजू कुमारी, डॉक्टर संजय दास उपस्थित थे।