दो माह से राशन नहीं देने के विरोध में प्रदर्शन
मसलिया : मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया गांव के कार्डधारियों ने डीलर लखीनाथ सोरेन पर दो महीना से
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 06:45 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 06:45 PM (IST)
मसलिया : मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया गांव के कार्डधारियों ने डीलर लखीनाथ सोरेन पर दो महीना से राशन नहीं बांटने तथा राशनकार्ड देने के एवज में रुपये वसूली करने को लेकर कार्डधारियों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस संबंध में कार्डधारी सुनील मुर्मू, रामविलास मिर्धा, चुनू रानी, फुलमुनी बेसरा, बहामुनी मुर्मू, कुंती देवी, सोनामुनी हांसदा, कल्पना देवी, छवि मंडल नंदलाल मिर्धा, राजेश मिर्धा, दिनेश मुर्मू, अमर मंडल, खेत मंडल, पुतुल मंडल, सीखा मंडल समेत दर्जनों कार्डधारी ने बताया कि डीलर लखीनाथ सोरेन दो महीना से राशन नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने उस पर अवैध राशि वसूली करने का भी आरोप लगाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें