Move to Jagran APP

पेट्रोल छिड़कर जलाई गई बेटी के चरित्र पर उठा सवाल तो भड़के स्वजन, विनय दुबे पर होगा मुकदमा

पेट्रोल छिड़कर कर मारी गई किशोरी के मामले में मुंबई के यू टयूबर ने कई तरह की टिप्पणी की थी। इस पर किशोरी के स्वजनों में नाराजगी जताते हुए कहा कि उनकी मर चुकी है। उसके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी ठीक नहीं है। विनय दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

By Gautam OjhaEdited By: Published: Tue, 20 Sep 2022 06:54 PM (IST)Updated: Tue, 20 Sep 2022 06:54 PM (IST)
पेट्रोल छिड़कर जलाई गई बेटी के चरित्र पर उठा सवाल तो भड़के स्वजन, विनय दुबे पर होगा मुकदमा
दुमका जिला समाहरणालय में जानकारी देती भाजपा नेत्री नीतू झा, प्रिया दत्ता व शोभा सिंह।

जागरण संवाददाता, दुमका : पेट्रोल डालकर जिंदा जला दी गई दुमका की किशोरी के चरित्र पर दाग लगाने वाले मुंबई के यू टयूबर विनय दुबे की मुश्किल बढ़ने वाली है। किशोरी के परिवार को लेकर लगातार की जा रही टिप्पणी से नाराज स्वजन अब मानहानि मुकदमे की तैयारी कर रहे हैं। मंगलवार को घर के सदस्यों ने एक अधिवक्ता से इसके बारे में राय ली। संभावना है कि बुधवार को केस दर्ज कराई जाएगा। किशोरी के पिता ने कहा कि विनय दुबे अपनी टीआरपी को बढ़ाने के लिए उनकी बेटी के चरित्र पर अंगुली उठा रहे हैं जो अब इस दुनिया में नहीं है। कहते हैं कि उनकी बेटी गर्भ से थी जबकि रांची में पोस्टमार्टम के बाद इस तरह की बात सामने नहीं आई फिर क्यों वे उसके चरित्र पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।

loksabha election banner

अधिवक्ता प्रिया दत्ता ने कहा कि विनय दुमका में आकर चुपचाप चले गए। एक बार भी परिवार के लोगों से असलियत जानने का साहस नहीं किया। जब कुछ हासिल नहीं हुआ तो केवल टीआरपी बढ़ाने के लिए गलत आरोप लगा रहे हैं। अबकी विनय दुबे दुमका में कदम रखा तो उनके लिए ठीक नहीं होगा। भाजपा नेत्री नीतू झा ने कहा कि कांग्रेस के इशारे पर वे परिवार को बदनाम किया जा रहा है। विनय हत्यारे शाहरूख और नईम को बचाने के लिए सोशल साइटस पर गलत लिखकर वाहवाही लूटना चाहते हैं। वे हिंदू व मुस्लिम समाज के बीच नफरत की आग भड़काना चाहते हैं। शोभा सिंह ने कहा कि विनय को इतनी गंदी हरकत के लिए दुमका की जनता कभी उसे माफ नहीं करेगी। कोई भी लोकप्रियता हासिल करने के लिए इतना नीचे गिर सकता है। उसके खिलाफ मानहानि का केस किया जाएगा। उस व्यक्ति को इतनी आसानी से छोड़ा नहीं जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.