झामुमो कार्यकर्ता के निधन पर शोक
झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक सक्रिय कार्यकर्ता रामकिशोर मरांडी का निधन रविवार को हो गया। दुमका के सरुवा गांव के रहने वाले रामकिशोर मरांडी झामुमो के समर्पित कार्यकर्ता थे।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 06:53 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 06:53 PM (IST)
जागरण संवाददाता, दुमका: झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक सक्रिय कार्यकर्ता रामकिशोर मरांडी का निधन रविवार को हो गया। दुमका के सरुवा गांव के रहने वाले रामकिशोर मरांडी झामुमो के समर्पित कार्यकर्ता थे। इसके अलावा उनकी पहचान एक संताली कलाकार, गिटार वादक और संताली गीत लेखक के तौर पर भी थी। उनके निधन पर प्रखंड अध्यक्ष सिराजुद्दीन अंसारी, सचिव विजय मल्लाह, आशीष करामडर सिन्हा, बबलू मरांडी, मनोज राय, बंसत टुडू, संजय मरांडी, मुन्ना हासदा, बुधन मरांडी, प्रेम हांसदा, दिनेश मुर्मू, छोटा बबलू, पतरास मुर्मू, मुन्नू हांसदा, सनातन हांसदा ने संवेदना जताई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें