जनता दरबार में डीसी ने सुनीं समस्याएं
दुमका जनता दरबार में शुक्रवार को उपायुक्त राजेश्वरी बी के समक्ष कई लोग अपनी फरियाद लेकर आए। इसमें जमीन बंदोबस्त आवास योजना पेंशन के अलावा राशन कार्ड से संबंधित मामले भी आए। उपायुक्त ने सभी शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। वहीं लोगों से अपील किया कि वह बेहिचक जनता दरबार में आएं।
जागरण संवाददाता, दुमका: जनता दरबार में शुक्रवार को उपायुक्त राजेश्वरी बी के समक्ष कई लोग अपनी फरियाद लेकर आए। इसमें जमीन बंदोबस्त, आवास योजना, पेंशन के अलावा राशन कार्ड से संबंधित मामले भी आए। उपायुक्त ने सभी शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। वहीं लोगों से अपील किया कि वह बेहिचक जनता दरबार में आएं। उनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा। कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। कोशिश होती है कि त्वरित कार्रवाई कर उसका समाधान किया जा सके। प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों से कहा गया है कि वह अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं को सुनें। और समस्या का समाधान करें।