कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा बासुकीनाथ के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, 3 बजे खुला मंदिर का कपाट Dumka News
मंदिर प्रबंधन के द्वारा बाबा बासुकीनाथ का कपाट प्रातः 2.55 बजे खोल दिया गया। 15 मिनट तक सरकारी पूजन के उपरांत भोलेनाथ का कपाट आम भक्तों के लिए खोल दिया गया।
बासुकीनाथ, जेएनएन। सूबे की उपराजधानी दुमका से करीब 24 किलोमीटर की दूरी पर दुमका- देवघर मुख्य पथ पर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बासकीनाथ के दरबार में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा बासुकीनाथ का जलाभिषेक करने के लिए तड़के तीन बजे भोर से ही भक्तों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मंदिर प्रबंधन के द्वारा बाबा बासुकीनाथ का कपाट प्रातः 2.55 बजे खोल दिया गया। 15 मिनट तक सरकारी पूजन के उपरांत भोलेनाथ का कपाट आम भक्तों के लिए खोल दिया गया। इस अवसर पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए दूर दराज से आये भक्तों का तांता लगा रहा। इसमें महिला भक्तों की भी काफी संख्या रही।
मौके पर मन्दिर परिसर में अखंड संकीर्तन करने वाले भक्तों की भी भीड़ लगी रही।