Move to Jagran APP

दो छात्राओं के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

काठीकुंड थाना क्षेत्र में एक आदिवासी छात्रा से तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 01 Jun 2018 11:56 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jun 2018 11:56 AM (IST)
दो छात्राओं के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
दो छात्राओं के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

जागरण टीम, दुमका। दुमका में दो छात्राओं के साथ दुष्कर्म के मामले प्रकाश में आए हैं। इससे समूचा समाज शर्मसार है। पहली घटना काठीकुंड थाना क्षेत्र में बुधवार की रात हुई। एक आदिवासी छात्रा से तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। दूसरे मामले में रसिकपुर के एक कोचिंग सेंटर के संचालक पर अपने ही संस्थान की नाबालिग छात्रा के साथ कई माह से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। कोचिंग संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

पहली घटना में काठीकुंड थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात तीन युवकों ने स्नातक की आदिवासी छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने थाना में गांव के ही युवक इस्लाम अंसारी, मुजफ्फर अंसारी व हुसैन अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। तीनों आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपित इस्लाम अंसारी चार साल पूर्व दुमका-रांची मार्ग पर चलनेवाली झूमराज बस में हुई डकैती के मामले में जेल जा चुका है। बताया कि बुधवार को पीड़िता एक शादी समारोह में गई थी। रात को वह शौच के लिए गांव से कुछ दूर एक विद्यालय के समीप गई थी। वहां पहले से मौजूद तीनों युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरन विद्यालय से कुछ आगे झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित भाग गए। किसी प्रकार वह गांव लौटी। घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। घरवालों ने पूरे मामले की ग्राम प्रधान को सूचना दी। प्रधान रघु मुर्मू ने मामले को गांव में ही सुलझाने का प्रयास किया। बावजूद दुखी पीड़िता किसी भी सूरत में तैयार नहीं हुई। उसका कहना था कि आरोपितों को कड़ी सजा दिलाकर रहेंगे।

वहीं, दूसरी घटना में दुमका के रसिकपुर में एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाली इंटर की नाबालिग छात्रा के साथ कई माह तक दुष्कर्म किया। गुरुवार शाम पीड़िता ने परिवार के साथ जाकर एसपी किशोर कौशल को मामले की जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित विनोद को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की रहने वाली छात्रा पिछले साल दिसंबर से शहर में एक लॉज में रहकर पढ़ाई कर रही है। इस संस्थान में कोचिंग भी पढ़ती है। उसका आरोप है कि संस्थान का संचालक तीन-चार माह से उसके साथ जबरन गलत संबंध बनाता रहा है। एक बार कोलकाता ले गया और वहां भी दुष्कर्म किया। आरोपित की पत्नी का कहना है कि फरवरी माह में छात्रा को संस्थान से बाहर निकाल दिया गया था। वह करण नामक लड़के के साथ मिलकर पति से रंगदारी के नाम पर पैसा मांग रही थी। पैसा नहीं देने के कारण झूठा आरोप लगाकर उनको गिरफ्तार करवा दिया गया। कहा कि पांच दिन पहले उन पर हमला किया गया। कुछ लड़कों ने पीटकर उनका हाथ तोड़ दिया था।

'काठीकुंड मामले में तीनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।

-फरीद आलम, थाना प्रभारी, काठीकुंड। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.