आज जिला शिक्षा पदाधिकारी का घेराव
बासुकीनाथ : झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा कि दुमका जिला इकाई की एक ब
बासुकीनाथ : झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा कि दुमका जिला इकाई की एक बैठक प्रो. चंद्रशेखर प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में संघ भवन में आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा के अध्यक्ष मंडल के सदस्य प्रोफेसर चंदेश्वर पाठक उपस्थित थे। इस बैठक में झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा रांची के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 19 सितंबर को दुमका जिला शिक्षा पदाधिकारी का घेराव करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड इंटरमीडिएट वित्त रहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के महासचिव प्रवीण कृष्ण प्रसाद उर्फ क्रांतिजी ने कहा कि अपने हक, अधिकार एवं मान सम्मान के लिए संघर्ष ही एकमात्र रास्ता बचा हुआ है। उन्होंने संघ के सभी सदस्यों से 19 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर चट्टानी एकता प्रदशिर्त करने की बात कही। इस बैठक में मुख्य रूप से मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, महासचिव प्रवीण कृष्ण प्रसाद क्रांति जी, रामप्रवेश साह, अर¨वद कुमार, सुशील बासुकी, धनंजय मिश्र, विकास पाठक, प्रदीप कुमार झा, हरेंद्र चौबे, रेजिना मुर्मू, प्रमोदिनी सोरेन, शकुंतला दुबे, बुद्धिनाथ हांसदा, ओचिन्त कुमार, सुफलचंद्र महतो सहित अन्य मौजूद थे।