तीसरे दिन भी जारी रहा अनुबंध चिकित्सा कर्मी का हड़ताल
कर्मियों ने पुराने सदर अस्पताल के सामने धरना दिया। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे संघ के जिलाध्यक्ष अनुपम टुडू ने हा कि संघ का एक सूत्री मांग है कि सीधा समायोजन हो तथा जब तक समायोजन नहीं तब तक समान कार्य समान वेतन का हस्तलिखित घोषणा हो।
जागरण संवाददाता, दुमका:अपने समायोजन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए झारखंड राज्य अनुबंधित पारा चिकित्सक कर्मी संघ के कर्मियों का हड़ताल गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मियों ने पुराने सदर अस्पताल के सामने धरना दिया। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे संघ के जिलाध्यक्ष अनुपम टुडू ने हा कि संघ का एक सूत्री मांग है कि सीधा समायोजन हो तथा जब तक समायोजन नहीं तब तक समान कार्य समान वेतन का हस्तलिखित घोषणा हो। ताकि कोविड 19 महामारी में सभी कर्मी एवं चिकित्सक पहले की भांति अपने कार्य पर वापस लौटे। राज्य की जनता को उत्पन्न समस्याओं के लिए सरकार जिम्मेदार है। जब तक उन लोगों के मांग को पूरा नहीं किया जाता है तब तक उनका हड़ताल जारी रहेगा।